Advertisement

अभिषेक- ऐश्वर्या की बेटी Aaradhya Bachchan ने दिखाई कमाल की एक्टिंग स्किल, VIDEO वायरल

ऐश्वर्या- अभिषेक की बेटी आराध्या के वायरल वीडियो में उनकी शानदार एक्टिंग स्किल्स देखकर लोग हैरान रह गए हैं.

अभिषेक- ऐश्वर्या की बेटी Aaradhya Bachchan ने दिखाई कमाल की एक्टिंग स्किल, VIDEO वायरल

आराध्या बच्चन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड क पावर कपल ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड्स में गिनी जाती हैं. ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या को सोशल मीडिया से दूर ही रखना पसंद करती हैं लेकिन उनकी क्यूट तस्वीरें और वीडियोज आए दिन इंटरनेट पर वायरल होते दिख जाते हैं. वहीं, हाल ही में आराध्या का एक ऐसा ही वीडियो जबरदस्त चर्चा में आ गया है जिसमें उनकी कमाल की एक्टिंग स्किल्स भी देखने को मिल रही हैं. आराध्या का ये वीडियो फैंस को हैरान करता दिख रहा है.

वायरल हुआ वीडियो

आराध्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो क्रिसमस के मौके पर लिया गया मालूम होता है. इस वीडियो में आराध्या सैंटा के आउटफिट में नजर आ रही हैं. उनके पीछे क्रिसमस ट्री भी दिख रहा है. वीडियो में आराध्या ने क्रिसमस की प्रेयर्स पर लिपसिंक किया है. ये वीडियो किसी स्कूल एक्टिवीटी के लिए लिया गया मालूम होता है. वीडियो में उनके चेहरे के हावभाव से लेकर मुस्कान तक सब कुछ किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लग रहे हैं. यहां देखें वायरल हो रहा आराध्या का ये वीडियो-

 

 

ये भी पढ़ें- Taarak Mehta: सनी लियोनी के गाने पर Babita Ji ने किया धमाकेदार डांस, देखें- VIDEO

हैरान रह गए लोग

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट्स करते दिखाई दे रहे हैं. हर कोई 10 साल की आराध्या की एक्टिंग स्किल्स देखकर हैरान है. वहीं, कई लोगों को उनमें अभिषेक और ऐश्वर्या के एक्टिंग टैलेंट की झलक दिख रही है. जिसकी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि बड़ी होकर आराध्या एक शानदार एक्ट्रेस बन सकती हैं.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement