Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Ajay-Kajol को बनाया ढाल, Animal फेम Wanga को बेनकाब करने पर तुली Deepika Padukone!

अभी बीते दिनों ही स्पिरिट फिल्म को लेकर दीपिका पादुकोण ने एनिमल फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी से मोटी फीस के साथ-साथ 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की थी. मुद्दा इंडस्ट्री में भी जंगल में लगी आग की तरह फैल गया है और अब इसपर अजय देवगन-काजोल ने रियेक्ट किया है.

Latest News
Ajay-Kajol को बनाया ढाल, Animal फेम Wanga को बेनकाब करने पर तुली Deepika Padukone!
Add DNA as a Preferred Source

फिल्म इंडस्ट्री में जितनी चर्चा दोस्ती की नहीं होती. उससे ज्यादा बातें दुश्मनी या ये कहें कि मतभेदों को लेकर होती है. ये मतभेद कैसे होते हैं और किस तरह इसमें एक कड़ी की तरह लोग जुड़ते हैं? इसे उस कंट्रोवर्सी से समझ सकते हैं जिसकी शुरुआत बॉलीवुड एक्टर दीपिका पादुकोण ने की है. दरअसल हालिया दिनों में दीपिका ने एनिमल फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा को निशाने पर ले रखा है. ध्यान रहे दीपिका और संदीप के बीच विवाद उस वक़्त शुरू हुए जब दीपिका ने एनिमल फेम डायरेक्टर की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट से बैकआउट किया था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने संदीप रेड्डी से मोटी फीस के साथ-साथ 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की थी जिसपर इंडस्ट्री में भी चर्चाओं के दौर की शुरुआत हो गई है.  इसी मुद्दे पर अब काजोल और अजय देवगन ने भी रिएक्ट किया है. 

ध्यान रहे कि वर्किंग मदर्स के लिए 8 घंटे शिफ्ट की बहस पर अजय देवगन और काजोल ने दीपिका पादुकोण का खुला सपोर्ट किया है. दरअसल 'मां' के ट्रेलर लॉन्च पर एक्ट्रेस और उनके पति अजय देवगन से पूछा गया कि क्या मां के लिए 8 घंटे काम करने की मांग जायज है?

सवाल का जवाब देते हुए काजोल ने कहा कि 'ठीक है, मुझे यह पसंद है कि आप कम काम कर सकते हैं और...! काजोल का अभी इतना कहना भर ही था अजय देवगन ने उन्हें बीच में ही रोक दिया. 

इसके बाद अजय ने माफ़ी मांगते हुए कहा कि 'ऐसा नहीं है कि यह लोगों को पसंद नहीं आ रहा है. बहुत से लोग अब इसे समझ रहे हैं. मैं कहूंगा कि इंडस्ट्री के ईमानदार फिल्ममेकर्स को इससे कोई समस्या नहीं होगी. इसके अलावा एक मां होने और 8 घंटे काम करने के कारण, ज्यादातर लोग 8-9 घंटे की शिफ्ट करने लगे हैं. ये पर्सन टू पर्सन डिपेंड करता है. इंडस्ट्री के ज्यादातर लोग इसे समझते हैं.' 

गौरतलब है कि 'स्पिरिट' फिल्म से बाहर होने के बाद दीपिका ने संदीप पर तीखा पलटवार किया था. वांगा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए दीपिका पर 'गंदे पीआर गेम्स' खेलने का आरोप लगाया. साथ ही अपनी फिल्म की कुछ कहानी भी रिवील करने का आरोप लगाया.

संदीप ने लिखा था- ऐसा करो...अगली बार पूरी कहानी बोलना... क्योंकि मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ता. डर्टी पीआर गेम्स. मुझे ये कहावत बहुत पसंद है- खुंदक में बिल्ली खंबा नोचे.  

बताते चलें कि दीपिका से विवाद के बाद संदीप ने अपनी फिल्म स्पिरिट के लिए तृप्ति डिमरी पर भरोसा किया है. बताया जा रहा है फिल्म के लिए संदीप ने तृप्ति को मोटी फीस चुकाई है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement