Advertisement

बॉयफ्रेंड ने हथौड़ा मारकर की Adult Star Carol Maltesi की हत्या, लाश के टुकड़े कर फ्रिज में रखा

कैरोल ने अपने पैर पर एक टैटू बनवा रखा था. पुलिस को इसी टैटू की मदद से पता चला कि सड़क किनारे मिले टुकड़े कैरोल की लाश के हैं.

बॉयफ्रेंड ने हथौड़ा मारकर की Adult Star Carol Maltesi की हत्या, लाश के टुकड़े कर फ्रिज में रखा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रोम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पुलिस की दी जानकारी के मुताबिक अडल्ट स्टार कैरौल माल्टेसी की बड़े ही निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है. पुलिस ने बताया कि कैरोल कई महीनों से गायब थीं. इसके बाद पता चला कि कैरोल के बॉयफ्रेंड ने ही उनकी हत्या कर दी. हत्या जिस तरह से की गई है उससे लग रहा है जैसे कि यह शख्स लंबे समय से कोई गुस्सा पाले बैठा था.

पुलिस के मुताबिक,  Adult Star Carol Maltesi के बॉयफ्रेंड ने सिर पर हथौड़ा मार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद भी वह रुका कैरोल की डेड बॉडी के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए और कई दिनों तक उन्हें फ्रिज में ही रखा. लाश ठिकाने लगाने के लिए वह हर रोज कुछ टुकड़े प्लास्टिक बैग में ले जाता था और सड़क के किनारे फेंक देता था. जब पुलिस को खबर लगी तो उन्होंने छानबीन शुरू की और पाया कि यह कैरोल माल्टेसी की लाश के हिस्से हैं. 19 मार्च को पूरा मामला सामने आया.

कैसे हुई कैरोल की पहचान ?

कैरोल ने अपने पैर पर एक टैटू बनवा रखा था. पुलिस को इसी टैटू की मदद से पता चला कि सड़क किनारे मिले टुकड़े कैरोल की लाश के हैं. पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो कैरोल ने बॉयफ्रेंड ने जुर्म कबूल कर लिया और उसने बताया कि किसी झगड़े के बाद नाराजगी की वजह से उसने कैरोल की हत्या कर दी. यह शख्स इतना शातिर था कि हत्या के बाद कैरोल के फोन से रोज उनकी मां को मैसेज करता था ताकि किसी को शक न हो कि कैरोल अब दुनिया में नहीं है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement