Advertisement

Aditya Narayan के घर आई नन्ही परी, Shweta Agarwal ने दी खुशखबरी

Aditya Narayan और Shweta Agarwal के घर बेटी आई है और दोनों ने ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर साझा की है.

Latest News
Aditya Narayan के घर आई नन्ही परी, Shweta Agarwal ने दी खुशखबरी

Aditya Narayan and Shweta Agarwal 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर और एक्टर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल (Shweta Agarwal) ने हाल ही में फैंस को सोशल मीडिया पर खुशखबरी दी है. उनके घर नन्ही परी आई है. श्वेता ने मुंबई के एक निजी अस्पताल में 24 फरवरी को बेटी (Baby Girl) को जन्म दिया है. इस खबर के सामने आने के बाद दोनों को ही सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ बधाइयां मिल रही हैं. हालांकि दोनों ने ही अपनी बेटी की पहली झलक नहीं दिखाई है. फैंस उनके पोस्ट पर ताबड़तोड़ कमेंट्स करते हुए इस खुशखबरी पर एक्साइटमेंट जाहिर करते नजर आ रहे हैं.

श्वेता और आदित्य ने शेयर की गुड न्यूज

श्वेता अग्रवाल और आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुशखबरी देते हुए अपनी शादी की एक तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में आदित्य श्वेता की मांग भरते नजर आ रहे हैं. इस फोटो को साझा करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा- 'बहुत खुशी के साथ शेयर कर रही हूं कि ऊपर वाले ने हमें एक खूबसूरत बेटी के रूप में आशीर्वाद दिया है'. उन्होंने बताया कि ये नन्ही परी उनके परिवार में 24.2.22 को आई है. आदित्य ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'श्वेता और मैं बहुत आभारी महसूस कर रहे हैं ये साझा करते हुए कि हम दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है'.

ये भी पढ़ें- Salman Khan संग रिश्ते पर बोले संजय लीला भंसाली, बताया क्यों साथ नहीं करते काम

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन की Jhund देखकर रो पड़े Aamir Khan, आंसू पोछते हुए Video वायरल

 

 

पहली मुलाकात से शादी तक

बता दें कि आदित्य और श्वेता की पहली मुलाकात फिल्म 'शापित' के दौरान हुई थी. दोनों ने 1 दिसंबर 2021 को शादी की थी और उससे पहले 10 सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे. आदित्य को हाल ही में टीवी रिएलिटी शो 'सारेगामापा' के सेट पर देखा गया था. शादी के बाद से आदित्य और श्वेता दोनों ही अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement