Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

The Kashmir Files: अभिनेता Adil Hussain को भारी पड़ा निगेटिव ट्वीट, मांगनी पड़ी माफी

The Kashmir Files पर आदिल हुसैन के ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी समय से जबरदस्त चर्चाएं हो रही थीं.

Latest News
The Kashmir Files: अभिनेता Adil Hussain को भारी पड़ा निगेटिव ट्वीट, मांगनी पड़ी माफी

द कश्मीर फाइल्स पर आदिल हुसैन का ट्विट वायरल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयां करती फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है. विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं, बॉलीवुड की बात करें तो यहां से इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. किसी ने दिल खोलकर इस फिल्म की तारीफें की हैं तो किसी ने इसे इसकी कमी के बारे में बात की है. वहीं, हाल ही में अभिनेता आदिल हुसैन (Adil Hussain) कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने इस फिल्म को लेकर एक ट्वीट किया था जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी मांगनी पड़ी.

मांगनी पड़ी माफी

आदिल ने जो ट्वीट किया था उस पर उन्हें जमकर आलोचनाएं झेलनी पड़ीं. इन आलोचनाओं को देखते हुए आदिल ने सफाई जारी करते हुए लेटेस्ट ट्वीट में लिखा- 'उस ट्वीट पर मुझे जो रिएक्शंस मिले उनसे हैरान हूं. मुझे जवाब देने के लिए शब्द खोजने में वक्त लग गया. इस ट्वीट की टाइमिंग गलत थी. कई लोगों को जो दुख पहुंचा उसके लिए माफी मांगता हूं. मैं इस फिल्म को देखकर बात करूंगा. श्योर नहीं हूं कि ट्विटर सही जगह होगी लेकिन कोशिश करूंगा'.

 

 

ये भी पढ़ें- जारी है The Kashmir Files का जलवा, Box Office पर अब इस हॉलीवुड मूवी को भी दी मात

ये भी पढ़ें- 7 सीन काटने के बाद रिलीज की गई थी The Kashmir files

 

 

क्या था पूरा मामला

दरअसल, कबीर सिंह, बेल बॉटम और गुड न्यूज जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता आदिल हुसैन ने ट्वीट में लिखा था- 'सच सामने लाया जाना चाहिए. इसमें कोई शक नहीं है लेकिन संभालकर से बोलना चाहिए. वर्ना सच बोलने का उद्देश्य अपनी सुंदरता खो देता है. इससे रिस्पॉन्स नहीं बल्कि रिएक्शंस आने लगते हैं. बेशक हम रिएक्टिव सोसायटी को भड़काना नहीं चाहते. आर्ट रिऐक्टिव नहीं होनी चाहिए'. आदिल इस ट्वीट पर ट्रोल हो गए थे कई लोगों को उनकी ये बात पसंद नहीं आई थी. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement