Advertisement

VIDEO: 'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल' पर Adah Sharma ने डस्टबिन के साथ किया 'कचरा डांस'

एक्ट्रेस Adah Sharma ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद फनी वीडियो शेयर किया है और इसके साथ ही बताया है कि उन्हें कैसे लड़के पसंद हैं.

Latest News
VIDEO: 'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल' पर Adah Sharma ने डस्टबिन के साथ किया 'कचरा डांस'

अदा शर्मा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जानी- मानी एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) अपने सोशल अकाउंट पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए आए दिन दिचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं. वहीं, हाल ही में अदा कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कभी डस्टबिन तो कभी कचरे वाले बैग के साथ 'कचरा डांस' करती दिखाई दे रही हैं और वो भी बेहद ग्लैमरस आउटफिट पहन कर. अदा का ये कारनामा इंटरनेट पर जबरदस्त हलचल मचा रहा है.

वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ब्लैक मिनी ड्रेस और ब्लैक बूट्स पहने दिखाई दे रही हैं. इस ग्लैमरस लुक में अदा मुंबई की सड़कों पर घूम- घूम पर कचरे के डिब्बे के पास जाकर और कचरे की बैग्स हाथ में लेकर सिजलिंग डांस करती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में गाना सुनाई दे रहा है- 'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल' जो अकसर सफाई कर्मचारी जो गाड़ी लेकर गली- गली घूमते हैं उसमें सुनाई देता है. यहां देखें वायरल हो रहा अदा शर्मा का ये वीडियो-

पसंद आते हैं ऐसे लड़के

इस वीडियो को शेयर करते हुए अदा ने कैप्शन में लिखा- 'मैं ऐसे लोगों की तरफ आकर्षित होती हूं. ऐसे लोगों को टैग करें जिन्हें ऐसे लड़के पसंद आते हैं. लड़के सेंस ऑफ ह्यूमर वाले जिन्हें ये वीडियो फनी लगेगा'. अदा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है कई लोगों को उनका ये वीडियो फनी लगा है तो कईयों ने इसके नापसंद भी किया है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement