Advertisement

Sara Khan के पति का स्पा वर्कर के साथ था अफेयर, सुनाई रिश्ता टूटने की पूरी कहानी

Sara Khan ने अपने पति अली मर्चेंट संग रिश्ता टूटने को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने अली के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर भी खुलासा किया है.

Latest News
Sara Khan के पति का स्पा वर्कर के साथ था अफेयर, सुनाई रिश्ता टूटने की पूरी कहानी

sara khan, ali merchant

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों टीवी पर रिएलिटी शोज का दौर चल रहा है. वहीं, हाल ही में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का शो 'लॉक अप' (Lock Upp) जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है. इस शो पर कैदी बनकर कई टीवी सेलेब्रिटीज हिस्सा लेते दिखाई दे रहे हैं और ये कंटेस्टेंट्स शो पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा खुलासा कर रहे हैं. हाल ही में शो पर वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए अली मर्चेंट (Ali Merchant) पहुंचे हैं. वहीं, शो पर पहले ही उनकी एक्स वाइफ सारा खान (Sara Khan) कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं. ऐसे में अली की एंट्री जबरदस्त विवाद लेकर आई है. सारा ने अपनी टूटी हुई शादी को लेकर खुलकर बात की है.

12 साल हो चुके हैं...

शो 'लॉकअप' में अली की एंट्री को लेकर सारा खान नाखुश नजर आईं. जैसे ही अली शो पर आए वैसे ही सारा काम छोड़कर दूसरी जगह चली गईं. गुरुवार प्रसारित एपिसोड में सारा, करणवीर के साथ बैठकर एक्स-हसबेंड अली मर्चेंट के बारे में बात करती दिखाई दीं. सारा ने कहा- 'अली मुझसे बात करना चाहता है लेकिन मुझे नहीं करनी बात. मैं क्या बात करूं? हर बार वही एक ही बात. 12 साल हो चुके हैं और मैं कुछ भी नहीं चाहती. बस बहुत हो गया है. वह अब मेरी पसंद नहीं है. जब भी मैंने उससे सामान्य तौर पर बात करने की कोशिश की है वह फिर से वही शुरू हो जाता है'.

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र ने Holi पर दिखाई अपनी 62 साल पुरानी FIAT कार की झलक, पहाड़ों पर चलाकर दिखाई ताकत

ये भी पढ़ें- RRR की रिलीज से पहले बढ़ेंगी टिकट की कीमतें, जानें- क्या है पूरा मामला?

स्पा वर्कर संग था अफेयर

सारा ने आगे कहा- 'हर बार मैंने उसे मौका दिया. हर बार मैंने उसे पकड़ा. उसके हर एक झूठ को पकड़ा. उसके बाद साढ़े 3 साल हो गए मैंने 350 बार चांस दिए. जाहिर है आप चीजों को ऐसे ही नहीं खत्म कर देते. और इससे बाहर आने में मुझे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने में साढ़े चार साल लग गए'. वहीं. जब करण ने इसका कारण पूछा तो सारा ने बताया- 'लोखंडवाला में मेरे पार्टनर्स के साथ मेरा एक स्पा था. वह (अली मर्चेंट) भी उसमें शामिल था. उसने एक असिस्टेंट मैनेजर वहां रखा. उस वक्त मुझे यह पता चला तब मैंने सोचा मेरे वर्कर्स के साथ? मैंने सोचा अब ज्यादा हो रहा है... अब बस. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement