Advertisement

ट्रोल ने 'लोअर पार्ट' को लेकर किया भद्दा कमेंट, एक्ट्रेस Mrunal Thakur ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Mrunal Thakur ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. उन्होंने बॉडी शेमिंग करने वाले लोगों के लिए एक पोस्ट शेयर किया है.

Latest News
ट्रोल ने 'लोअर पार्ट' को लेकर किया भद्दा कमेंट, एक्ट्रेस Mrunal Thakur ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Mrunal Thakur

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती नजर आ जाती हैं. वहीं, मृणाल सोशल मीडिया पर मौजूद ट्रोल्स (Troll) को भी शानदार जवाब देने के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में मृणाल की एक पोस्ट पर ट्रोल ने एक भद्दा कमेंट किया तो एक्ट्रेस भी जवाब देने से पीछे नहीं हटीं. इस ट्रोल ने एक्ट्रेस की फोटो पर 'लोअर पार्ट' को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि मृणाल आग बबूला हो गईं.

ट्रोल्स को दिया जवाब

दरअसल, मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो वीडियो शेयर किया था जिसमें वो फिल्मों में एक्शन सीन के लिए जबरदस्त ट्रेनिंग लेती दिखाई दी थीं. वीडियो में मृणाल किकबॉक्सिंग करती नजर आईं. वहीं, इसी वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ा. कई ट्रोल्स ने 'लोअर पार्ट' को लेकर ऐसा कमेंट किया कि एक्ट्रेस जवाब देने से खुद को रोक नहीं पाईं. ट्रोल ने उनकी तुलना 'मटके' से कर डाली. एक्ट्रेस ने ट्रोल पर कटाक्ष करते हुए लिखा- 'थैंक्यू भइया जी'. वहीं, जब एक और यूजर ने लिखा, 'अपना नीचे का हिस्सा कम करो, काफी मोटी दिखता है'. इस यूजर को भी मृणाल ने शानदार जवाब दिया. उन्होंने लिखा- 'कई लोग इसके लिए पे करते हैं. कई इसे नैचुरली कम कर लेते हैं लेकिन हम सभी को इसे फ्लॉन्ट करना चाहिए. आप भी अपना फ्लॉन्ट कर सकते हैं'.
 

 

Mrunal Thaku

 

ये भी पढ़ें- 'माता पार्वती' फेम Sonarika Bhadoria को 3 साल से नहीं मिला पेमेंट, मेकर्स पर लगाए शॉकिंग आरोप

ये भी पढ़ें- सोहा अली खान ने धूमधाम से की Mahashivratri की पूजा, नन्ही इनाया ने किया अभिषेक

बॉडी शेमिंग पर पोस्ट

बता दें कि इसके बाद मृणाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में बॉडी शेमिंग वाले कमेंट्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'क्या आप सभी को कोई अंदाजा भी है कि फिट रहने के लिए हम कितनी मेहनत करते हैं? ये मेरा बॉडी टाइप है और मैं इसके बारे में कुछ नहीं कर सकती. इसलिए मेरे पास केवल एक ही उपाय है, वो ये कि मैं इसे फ्लॉन्ट करूं. हालांकि, मैं फिट रहने के लिए सबकुछ करने का ट्राई कर रही हूं'.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement