Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

नशे की हालत में गिरफ्तार हुईं मशहूर एक्ट्रेस Kavya Thapar, एक्सिडेंट के बाद पुलिस से की थी बदसलूकी

Juhu Police ने Kavya Thapar की गिरफ्तारी को लेकर पूरी जानकारी साझा की है.

Latest News
नशे की हालत में गिरफ्तार हुईं मशहूर एक्ट्रेस Kavya Thapar, एक्सिडेंट के बाद पुलिस से की थी बदसलूकी

Kavya Thapar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हाल ही में जानी- मानी एक्ट्रेस काव्या थापर (Kavya Thapar) को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि काव्या को जुहू पुलिस (Juhu Police) ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान काव्या नशे की हालत में थीं और उन्होंने पुलिस से बदसलूकी भी की थी. इससे पहले उन्होंने एक कार को टक्कर भी मार दी थी. इस पूरी घटना पर जुहू पुलिस की ओर से स्टेटमेंट आ हया है. हालांकि, अभी तक इस मामले पर एक्ट्रेस काव्या थापर या उनके परिवार की ओर से कोई बयान नहीं आया है.

क्या है पूरा मामला

एक्ट्रेस की गिरफ्तारी को लेकर एएनआई की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि- 'एक्ट्रेस काव्या थापर को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. आरोप है कि नशे की हालत में उन्होंने एक कार को टक्कर मारी और एक शख्स को घायल कर दिया. इसके बाद वो पुलिस से भिड़ गईं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. जुहू पुलिस ने ये घटना गुरुवार सुबह की बताई है'. यहां देखें काव्या थापर को लेकर सामने आई ये रिपोर्ट-

 

 

ये भी पढ़ें- Deep Sidhu की मौत से गर्लफ्रेंड रीना को पहुंचा गहरा सदमा, बोलीं- अंदर से मर गई हूं

ये भी पढ़ें- जब Madhuri Dixit के घर में इलेक्ट्रिशियन बनकर घुस आया आदमी, हरकत देखकर चौंक गईं एक्ट्रेस 

कौन हैं काव्या थापर

बता दें कि 26 वर्षीय एक्ट्रेस काव्या साउथ सिनेमा में काफी एक्टिव हैं और इंडस्ट्री में जाना- माना नाम हैं. उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म 'तत्काल' से अपने करियर की शुरुआत की थी. काव्या का तेलुगू सिनेमा में डेब्यू Ee Maaya Peremito से हुआ था. इसके अलावा वो Market Raja MBBS, Ek Mini Katha जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाती दिखाई दे चुकी हैं. काव्या कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स भी कर चुकी हैं.
 

    Advertisement
    Advertisement

    Advertisement