Advertisement

सच हो गई Kangana Ranaut के लिए ज्योतिष की ये भविष्यवाणी, प्रभास ने सुनाया किस्सा

Prabhas ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर एक सच हुई भविष्यवाणी का किस्सा सुनाया है.

Latest News
सच हो गई Kangana Ranaut के लिए ज्योतिष की ये भविष्यवाणी, प्रभास ने सुनाया किस्सा

Kangana Ranaut, Prabhas

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और 'बाहुबली' फेम अभिनेता प्रभास (Prabhas) इन दिनों अपनी अपमिंग फिल्म 'राधे श्याम' को लेकर लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. ये फिल्म 11 मार्च को रिलीज होने वाली है जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं. फिल्म रिलीज से पहले प्रभास फिल्म के प्रमोशन में जी-जान से लगे हुए हैं. वहीं, इस बीच एक प्रमोशनल ईवेंट के दौरान उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया है. प्रभास ने 13 साल पुराना किस्सा सुनाया है जिसमें ज्योतिष की एक भविष्यवाणी का जिक्र है.

प्रभास ने बताया किस्सा

दरअसल, प्रभास अपनी फिल्म 'राधे श्याम' का प्रमोशन कर रहे थे. इस फिल्म में उन्होंने एक ज्योतिष का किरदार निभाया है. वहीं, प्रमोशन के दौरान उन्होंने कंगना से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया. उन्होंने कहा- ''कंगना ने मुझे यह दिलचस्प बात तब बताई थी जब हम एक निरंजन की शूटिंग कर रहे थे. वो एक छोटे से शहर में पली-बढ़ी थीं और उनका सिनेमा से कोई लेना-देना नहीं था. एक बार उन्होंने एक ज्योतिष के बारें में सुना और उनसे मिलने केरल पहुंच गईं और वहां उस ज्योतिष ने कंगना को बताया कि वह एक्ट्रेस बनेंगी'. इस भविष्यवाणी के कुछ सालों बाद ये भविष्यवाणी सच साबित हुई.

ये भी पढ़ें- Kartik Aryan से शादी करने के लिए फीमेल फैंस ने लगाई बोली, 20 करोड़ से शुरू हुई बात

ये भी पढ़ें- Dharmendra ने तनुजा संग शेयर किया खूबसूरत वीडियो, बोले- कुछ लोग हमें नजर लगाते हैं

पहले नहीं हुआ भरोसा

प्रभास ने आगे कहा- 'कंगना को उस वक्त इस पर भरोसा नहीं हुआ. उन्होंने यह सोचकर इसे टाल दिया कि मैं सिर्फ एक छोटे शहर की लड़की हूं और ये लोग मुझे एक्ट्रेस बनने की बात बता कर बेवकूफ बना रहे हैं'. प्रभास कहते हैं कि 'हमने इस तरह की कई घटनाएं सुनी हैं, जो हो सकती हैं, लेकिन मुझे उन पर विश्वास करना मुश्किल लगता है'.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement