Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस Kajal Aggarwal, पति ने शेयर की Good News

गौतम ने सीधे-सीधे तो नहीं लिखा लेकिन एक ऐसी हिंट दी जिससे कि बात साफ हो चुकी है.

प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस Kajal Aggarwal, पति ने शेयर की Good News

kajal aggarwal pregnant

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक तारीख यानी नए साल के मौके पर काजल अग्रवाल के पति गौतम किचलू ने गुड न्यूज शेयर की. उन्होंने ऑफीशियली अनाउंस कर दिया है कि वह पिता बनने वाले हैं. पिछले काफी दिनों से काजल की प्रेग्नेंसी की खबरें चल रही थीं. अब ये खबर सुनकर उनके फैन्स काफी खुश और एक्साइटेड हैं.

गौतम ने सीधे-सीधे तो नहीं लिखा लेकिन एक ऐसी हिंट दी जिससे कि बात साफ हो चुकी है. उन्होंने लिखा, '2022 तुम्हारी तरफ देख रहा है'. इसके साथ उन्होंने एक प्रेग्नेंट लेडी की इमोजी लगाया. गौतम के इस पोस्ट पर काजल अग्रवाल के फैन्स जमकर बधाई दे रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gautam Kitchlu (@kitchlug)

काजल ने भी एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है. उन्होंने ग्रीन गाउन पहना हुआ था वहीं गौतम सेमी कैजुएल आउटफिट में दिखे. इस तस्वीर के साथ काजल ने लिखा, तो...मैं पुराने अंत के लिए आंखें बंद कर रही हूं और नई शुरुआत के लिए आंखें खोल रही हूं. नए साल की शुभकामनाएं...2021 के लिए बहुत आभारी हूं और 2022 के लिए बहुत उम्मीदें हैं. 

बता दें कि काजल और गौतम ने 30 अक्टूबर, साल 2020 में शादी की थी. वर्क फ्रंट पर बात करें तो काजल मगधीरा, सिंघम, आचार्य, डार्लिंग जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. साउथ सिनेमा में तो वह पहले ही पॉपुलर थीं लेकिन हिंदी फिल्म सिंघम ने उन्हें घर-घर पहुंचा दिया.

ये भी पढ़ें: बेटी के सफेद बालों पर फैन्स के रिएक्शन से हैरान Jetha Lal ने की दिल की बात

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement