Advertisement

Evelyn Sharma ने शेयर की ब्रेस्टफ्रीडिंग की Photo, ट्रोल्स के खिलाफ खड़े दिखे फैंस

Evelyn Sharma का लेटेस्ट पोस्ट जबरदस्त चर्चा में आ गया है जिसमें उनकी नन्ही टी भी दिखाई दे रही है.

Latest News
Evelyn Sharma ने शेयर की ब्रेस्टफ्रीडिंग की Photo, ट्रोल्स के खिलाफ खड़े दिखे फैंस

Evelyn Sharma

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस एवलिन शर्मा (Evelyn Sharma) अपनी फिल्मों के साथ-साथ बेबाक अंदाज के लिए भी पहचानी जाती हैं. वहीं, इन दिनों वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बिजी हैं. कुछ दिनों पहले ही उनके घर नन्ही परी आई है. वहीं, इस दौरान वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव बनी हुई हैं. हाल ही में एवलिन शर्मा ने एक ब्रेस्टफीडिंग (Breast Feeding) की तस्वीर शेयर की है जो इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चाओं में आ गई है. एवलिन की इस तस्वीर पर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की तो एक्ट्रेस के फैंस भी इन ट्रोल्स की क्लास लगाते दिखाई दिए.

वायरल हुई फोटो

एवलिन शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में एवलिन काउच बैठकर अपनी बेटी को ब्रेस्टफीड कराती नजर आ रही हैं. तस्वीर के साथ एवलिन ने कैप्शन में लिखा, 'पूरे दिन, हर दिन... ब्रेस्ट फीडिंग सबसे अच्छा है. इस फोटो पर एक ओर जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कई फैन्स उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं. यहां देखें वायरल हो रही एवलिन की ये तस्वीर-

 

 

ये भी पढ़ें- पर्दे पर किसिंग सीन और इंटिमेट सीन से था परहेज तो छोड़नी पड़ी फिल्म लाइन!

ये भी पढ़ें- Bhabi Ji Ghar Par Hain की अंगूरी भाभी का स्टाइलिश लुक देख फैंस हुए हैरान

पहले भी शेयर की तस्वीर

बता दें कि इससे पहले भी एवलिन ब्रेस्टफीडिंग की तस्वीर शेयर कर चुकी हैं. एवलिन शर्मा ने नवंबर 2021 में एक बेटी को जन्म दिया था. एवलिन शर्मा और तुषान भिंडी की बेटी का नाम 'एवा रानिया भ‍िंडी'. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एवलिन और तुषान की पहली मुलाकात साल 2018 में एक ब्लाइंड डेट पर हुई थी। डेट के बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर धीरे धीरे प्यार हो गया। इसके बाद साल 2019 में तुषान ने सिडनी हार्बर ब्रिज पर घुटनों पर बैठकर एवलिन को प्रपोज किया था। वहीं साल 2019 में दोनों ने सगाई की थी और शादी 2021 में हुई थी.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement