Advertisement

Rude Joke पर Siddharth ने चिट्ठी लिखकर मांगी Saina Nehwal से माफी

सिद्धार्थ ने लिखा, मैं कई चीजों में आपसे असहमत हो सकता हूं लेकिन मेरी असहमति या गुस्सा मेरे शब्दों और मेरी टोन को जस्टिफाई नहीं कर सकते.

Rude Joke पर Siddharth ने चिट्ठी लिखकर मांगी Saina Nehwal से माफी

Siddharth Saina Nehwal tweet controversy 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक्टर Siddharth ने बैडमिंटन खिलाड़ी Saina Nehwal को लेकर किए अपनी ट्वीट पर माफी मांग ली है. बता दें कि सायना ने पंजाब दौरे के दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर ट्वीट किया था. इस पर मजाक करते हुए सिद्धार्थ ने कुछ लिखा जो किसी के गले नहीं उतरा. सिद्धार्थ का ट्वीट कंट्रोवर्सी में आ गया. सायना नेहवाल के पिता भी माफी की मांग करने लगे. मामला बढ़ता देख सिद्धार्थ ने 11 जनवरी को माफी मांग ली.

सिद्धार्थ ने ट्विटर पर एक लेटर लिखकर सायना से माफी मांगी. सिद्धार्थ ने लिखा, मैं अपने Rude Joke के लिए माफी चाहता हूं जो मैंने आपके ट्वीट के रिस्पॉन्स में लिखा था. मैं कई चीजों में आपसे असहमत हो सकता हूं लेकिन मेरी असहमति या गुस्सा मेरे शब्दों और मेरी टोन को जस्टिफाई नहीं कर सकते. मैं जानता हूं कि मैं इससे कहीं ज्यादा सभ्य हूं.

जोक की बात करें तो अगर समझाने की जरूरत पड़ जाए तो जोक, जोक नहीं रहता. मैं उस जोक के लिए माफी चाहता हूं जो किसी को ठीक से समझ नहीं आया. मेरे जोक या मजाक का मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. मैं एक फेमिनस्ट हूं और मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि मेरा मकसद आप पर अटैक करना नहीं था. उम्मीद है कि हम इस मामले को पीछे छोड़ेंगे और आप मेरी ये चिट्ठी एक्सेप्ट करेंगी.

यह भी पढ़ें: जब सबकुछ भूल COVID-19 के मरीजों के इलाज में लगा था यह BIGG BOSS कंटेस्टेंट 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement