Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

सड़क हादसे में घायल हुए एक्टर Hemant Birje और उनकी पत्नी

हेमंत ने साल 1985 में फिल्म Tarzan से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था. उन्होंन मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी बहुत फिल्मों में काम किया है.

सड़क हादसे में घायल हुए एक्टर Hemant Birje और उनकी पत्नी

Hemant Birje road accident news

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर Hemant Birje और उनकी पत्नी एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. यह दुर्घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की है. खबर है कि हेमंत और उनकी पत्नी ठीक हैं और उन्हें कुछ हल्की-फुल्की चोटें आई हैं. 

उनके साथ उनकी बेटी भी मौजूद थी. राहत की बात यह है कि बेटी को कोई चोट नहीं आई. गाड़ी की हालत देखकर लग रहा है कि टक्कर जोर की थी. घायल हेमंत और उनकी पत्नी को पवाना अस्पताल लेकर जाया गया था.

कौन हैं हेमंत बिर्जे?

हेमंत ने साल 1985 में फिल्म Tarzan से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ किमी काटकर लीड रोल में थीं. हेमंत ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी बहुत फिल्मों में काम किया है. साल 2005 में वह फिल्म गर्व: प्राइड द ऑनर में नजर आए थे. इसके अलावा, वह मलयालम और तेलुगू फिल्मों में भी बहुत काम कर चुके हैं.

हेमंत की फिल्मों की बात करें तो वह आज के अंगारे, वीराना, कमांडो, कब्रिस्तान, मार धाड़, सिंदूर और बंदूक, सौ साल बाद, आग के शौले, पांच फौलादी जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी एक्टर Fawad Khan का 'Uri: The Surgical Strike' से क्या है कनेक्शन ?

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement