Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

साउथ की एक्ट्रेस Bhavana Menon क्यों हैं चर्चा में? वजह जानकर आप भी हिम्मत को करेंगे सलाम

साउथ एक्ट्रेस भावना मेनन आज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हर ओर उनके साहस की सराहना हो रही है. यौन शोषण पीड़िता एक्ट्रेस 5 साल बाद वापसी कर रही हैं.

Latest News
साउथ की एक्ट्रेस Bhavana Menon क्यों हैं चर्चा में? वजह जानकर आप भी हिम्मत को करेंगे सलाम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भावना मेनन मलयालम फिल्मों का चर्चित नाम हैं. 2017 में वह उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने किडनैपिंग और 4 लोगों द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाया था. उन्होंने साउथ के बड़े अभिनेता दिलीप को इसके पीछे जिम्मेदार बताया था. 5 साल से न्याय की लड़ाई लड़ रहीं भावना ने केरल के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFK) के 26वें संस्करण में एक सरप्राइज गेस्ट के रूप में एंट्री लेकर सबको हैरान कर दिया है. 

सोशल मीडिया पर शेयर किया था दर्द
भावना मेनन को केरल राज्य चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष, फिल्म निर्माता रंजीत द्वारा मंच पर आमंत्रित किया गया. रंजीत ने एक्ट्रेस को नारी शक्ति का प्रतीक करार दिया है. कुछ दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपनी पीड़ा साझा की थी. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि पिछले 5 साल से वह न्याय के लिए लड़ाई लड़ रही हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि विक्टिम से सर्वाइवर बनने का सफर बहुत मुश्किल था. उन्होंने लिखा था, 'पिछले 5 सालों से मेरा संघर्ष जारी है. मुझे सजा मिली है जबकि मैंने अपराध नहीं किया है बल्कि मेरे साथ अपराध हुआ है. मैं न्याय मिलने तक लड़ूंगी क्योंकि यह संघर्ष गरिमा के लिए है, मेरे सम्मान और जीवन की सुरक्षा के लिए है.'

पढ़ें: किस 'विवादित' JNU प्रोफेसर पर आधारित है The Kashmir Files का यह किरदार ?

5 साल बाद कर रही हैं वापसी
आपको बता दें कि भावना 5 साल बाद एक रोमांटिक ड्रामा के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. उन्हें आखिरी बार कन्नड़ फिल्म ‘भजरंगी 2’ में देखा गया था. कुछ दिन पहले अभिनेत्री ने 2017 में साउथ के मशहूर एक्टर दिलीप पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे. भावना ने बताया कि 17 फरवरी 2017 को उनकी कार से किडनैप कर उनके साथ 4 लोगों ने यौन उत्पीड़न किया था. 

सभी आरोपी फिलहाल बाहर हैं
इस मामले में केरल पुलिस ने 10 में से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें बाद में सबूतों के आभाव में रिहा कर दिया गया था. साजिश रचने के आरोपी अभिनेता दिलीप को भी जमानत मिल गई थी.

पढ़ें: 7 सीन काटने के बाद रिलीज की गई थी The Kashmir files

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement