Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

तो इस कारण आमिर की तीसरी शादी में नहीं आईं थीं किरण राव-रीना दत्ता? दोस्त ने तोड़ी चुप्पी, खोले पहली-दूसरी पत्नियों के अनकहे राज

Why Ex-Wives Didn't Attend Aamir Khan Third Marriage: आमिर खान की तीसरी शादी में पूर्व पत्नियों किरण राव और रीना दत्ता की गैरमौजूदगी पर चर्चा तेज है. इस पर करीबी दोस्त अमीन हाजी ने चुप्पी तोड़ते हुए पूरी सच्चाई और अनकहे राज बताए हैं.

Latest News
तो इस कारण आमिर की तीसरी शादी में नहीं आईं थीं किरण राव-रीना दत्ता? दोस्त ने तोड़ी चुप्पी, खोले पहली-दूसरी पत्नियों के अनकहे राज

Image Credit: AI

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधकर अपने जीवन की नई शुरुआत की है. इस शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. हालांकि, इस खुशी के मौके पर प्रशंसकों की निगाहें उनकी दोनों एक्स-पत्नियों, रीना दत्ता और किरण राव की गैरमौजूदगी पर टिकी रहीं.
सोशल मीडिया पर जब यह बात सामने आई कि शादी में उनकी एक्स बीवियां शामिल नहीं हुई थीं, तो तरह-तरह के कयास लगाने शुरू हो गए. अब इस सस्पेंस को खत्म करते हुए आमिर खान के करीबी दोस्त और फिल्म 'लगान' के को-स्टार अमीन हाजी ने चुप्पी तोड़ कर इस पूरे मसले का सच साझा किया है.

आमीर की शादी में क्यों नहीं आईं एक्टर की एक्स-बीवियां?

रेडिफ को दिए एक विशेष इंटरव्यू में अमीन हाजी ने साफ-साफ बताया कि किरण राव और रीना दत्ता के न आने के पीछे कोई कड़वाहट या विवाद नहीं था. दरअसल, किरण राव उस समय यूके में थीं, जिस कारण वह इस समारोह में शामिल नहीं हो सकीं. वहीं, उनके बेटे आजाद खान अपनी मां के बिना ही पिता की शादी का हिस्सा बने.
अमीन हाजी ने बड़ी ही संवेदनशीलता के साथ कहा, "मुझे लगता है कि जीवन में कुछ ऐसे मौके होते हैं जहां न आना ही सही होता है. कभी-कभी लोगों को उनका स्पेस देना भी आपसी सम्मान और प्यार जाहिर करने का एक तरीका होता है. आप कभी नहीं चाहेंगे कि इतने भावुक और अहम मौके पर कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की असहजता महसूस करे." यह बात सच है कि आमिर और उनके परिवार ने एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए ही शादी का आयोजन किया था.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aamir Khan (@amirkhanactor_)

रीना और किरण के साथ अभी भी कायम है मजबूत बॉन्ड

भले ही आमिर खान ने अपनी दोनों पत्नियों से कानूनी तौर पर अलग होने का रास्ता चुना है, लेकिन उनके बीच आज भी एक बेहद मजबूत रिश्ता कायम है. अमीन ने खुलासा किया कि आमिर, रीना और किरण तीनों आज भी पेशेवर रूप से 'पानी फाउंडेशन' के जरिए एक साथ काम कर रहे हैं. उनका यह तालमेल एक-दूसरे के प्रति सम्मान को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें- तलाक के बाद Aamir Khan ने रीना दत्ता और किरण राव को कितनी दी थी एलिमनी? जानिए एक्स-वाइव्स संग अब कैसा है रिश्ता

ट्रोलिंग पर अमीन का करारा जवाब

आमिर खान को तीसरी शादी के लिए सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. अमीन हाजी ने अपने दोस्त का समर्थन करते हुए कहा कि लोग 15 साल के लंबे अरसे को नजरअंदाज कर देते हैं. अमीन ने कहा, "मैंने आमिर को उस दर्द और अकेलेपन से गुजरते हुए देखा है, जो उन्होंने अलग होने के बाद सहा था. वह अपनी जिम्मेदारियों को बहुत गंभीरता से लेते हैं. उन्होंने कभी भी रिश्ते या शादी को हल्के में नहीं लिया. वे अपनी पूर्व पत्नियों और बच्चों का आज भी उसी तरह ख्याल रखते हैं, जैसे परिवार का मुखिया रखता है."

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement