Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Aamir Khan की फिल्म Laal Singh Chaddha का पहला गाना 'कहानी' हुआ रिलीज, सुनते ही फैन हो गए लोग

Laal Singh Chaddha का पहला गाना रिलीज हो गया है जिसे सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं.

Latest News
Aamir Khan की फिल्म Laal Singh Chaddha का पहला गाना 'कहानी' हुआ रिलीज, सुनते ही फैन हो गए लोग

लाल सिंह चड्ढा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कईयों की शूटिंग जारी है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. इन सबके बीच आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की अपमकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है. इस फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही है कोरोना के कारण ये शूट बीच में रुक गया था लेकिन अब लगभग पूरी हो चुकी है. वहीं, हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है और इस गाने को रिलीज होते ही खूब पसंद किया जा रहा है.

रिलीज हुआ पहला सॉन्ग

'लाल सिंह चड्ढा' के पहले गाने का टाइटल है 'कहानी'... फिलहाल इसका लिरिकल वीडियो ही सामने आया है. इस गाने को म्यूजिक मैस्ट्रो प्रीतम द्वारा कंपोज किया गया है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. 'कहानी' गाने को मोहन कन्नन ने अपनी आवाज दी है इस गाने के जरिए बेहद खूबसूरती से फिल्म की कहानी को लेकर हिंट दी गई है. इस गाने को आमिर ने जानबूझकर लिरिकल फॉर्म में रिलीज करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा था कि सिर्फ ऑडियो को जारी किया है ताकि दर्शकों का ध्यान गाने के असली नायक, संगीत और टीम की ओर जाए.

 

 

ये भी पढ़ें- हिंदी को लेकर Kiccha Sudeep से लड़ गए Ajay Devgn, ट्विटर पर खूब हुआ बवाल

ये भी पढ़ें- Koffee With Karan New Season: जानें कब शुरू होगा स्टार्स की पोल खोलने वाला शो, कहां देख पाएंगे

फैंस को पसंद आ रहा गाना

इस गाने को सोशल मीडिया पर मिल रहे रिएक्शन को देखें तो लोगों को ये गाना बहुत पसंद आ रहा है और इसे ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं. इस गाने के व्यूज मिलियन्स में पहुंच चुके हैं. बता दें कि ये फिल्म 11 अगस्त 2022 को यह देश भर के सभी सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. इस फिल्म को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement