Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Aamir Khan Death Threat: 'आमिर की हत्या करने वाले को मिलेगा 5 करोड़', जगद्गुरु परमहंस ने आखिर क्यों दिया विवादित बयान?

Aamir Khan Death Threat: आमिर खान को जान से मारने की धमकी मिली? जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने सिर कलम करने पर 5 करोड़ के इनाम की घोषणा की. जानें इस विवादित बयान के पीछे का पूरा मामला.

Latest News
Aamir Khan Death Threat: 'आमिर की हत्या करने वाले को मिलेगा 5 करोड़', जगद्गुरु परमहंस ने आखिर क्यों दिया विवादित बयान?

Image Credit: AI

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की निजी जिंदगी और उनकी तीसरी शादी को लेकर छिड़ा विवाद अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. पहले महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने टिप्पणी की थी. अब अयोध्या के संत जगद्गुरु परमहंस आचार्य के एक बयान ने देशभर में खलबली मचा दी है. उन्होंने आमिर खान पर गंभीर आरोप लगाने के साथ-साथ अभिनेता के खिलाफ एक बेहद आपत्तिजनक घोषणा भी की है. दरअसल, सद्गुरु ने आमिर को जान से मारने पर 5 करोड़ का बड़ा इनाम का ऐलान किया है. चलिए जानत हैं कि आखिर इस मुद्दे कि शुरुआत कब और क्यों हुई.

क्यों हुआ आमिर खान को जान से मारने पर 5 करोड़ का ऐलान?

जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे के बयानों का समर्थन करते हुए कहा कि उनके आरोप पूरी तरह से सच हैं. आचार्य का आरोप यह है कि आमिर खान द्वारा अब तक की गई तीनों शादियां हिंदू महिलाओं से हुई हैं, जो कहीं न कहीं एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा लग रही है. उन्होंने इसे 'लव जिहाद' का नाम देते हुए दावा किया कि आमिर खान समाज में गंदगी फैलाने का काम कर रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aamir Khan (@amirkhanactor_)

परमहंस आचार्य का सनसनीखेज बयान

एएनआई के साथ साक्षात्कार के दौरान, अपनी सीमाएं लांघते हुए परमहंस आचार्य ने आमिर खान को 'समाज का अपराधी' करार दिया. उन्होंने खुलेआम भड़काऊ टिप्पणी करते हुए कहा- "मैं घोषणा करता हूं कि जो भी आमिर खान की हत्या करेगा, उसके परिवार को 5 करोड़ रुपये की नकद राशि दी जाएगी. साथ ही, उस व्यक्ति पर होने वाले सभी कानूनी खर्च भी हमारे द्वारा उठाए जाएंगे. अगर ऐसे 100-200 लोगों को मार दिया जाए, तो देश से 'लव जिहाद' की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी."

गौरी संग शादी होते ही क्यों गरमा गया मामला?

परमहंस आचार्य का यह बयान न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि कानून और व्यवस्था के लिए भी एक बड़ी चुनौती पेश करता है. सार्वजनिक मंच से किसी व्यक्ति की हत्या के लिए इनाम की घोषणा करने को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में भारी आक्रोश है. लोग इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली और कानून हाथ में लेने वाली हरकत बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें- तलाक के बाद Aamir Khan ने रीना दत्ता और किरण राव को कितनी दी थी एलिमनी? जानिए एक्स-वाइव्स संग अब कैसा है रिश्ता

आमिर खान की प्रतिक्रिया का इंतजार

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aamir Khan (@amirkhanactor_)

फिलहाल आमिर खान की निजी जिंदगी को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब एक गंभीर आपराधिक मुद्दे में तब्दील होता दिख रहा है. हालांकि, अभिनेता की ओर से इन ताजा धमकियों और विवादित बयानों पर अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. पुलिस और प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं, यह देखना महत्वपूर्ण होगा.

कब हुई थी आमिर खान और गौरी की शादी?

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी 5 जुलाई 2026 को हुई थी. जानकारी के लिए बता दें कि यह शादी किसी पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाज से नहीं हुई थी. बल्कि ये मुंबई में आमिर खान के घर पर स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत एक रजिस्टर्ड कोर्ट मैरिज थी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement