एंटरटेनमेंट
बर्थडे की तस्वीरों को लेकर बहुत से यूजर्स को इरा खान का लुक नहीं पसंद आया पर इरा ने बिना किसी की परवाह किए कुछ और फोटो पोस्ट की है.
डीएनए हिंदी: बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) काफी समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हाल ही में इरा ने अपने परिवार वालों और खास दोस्तों के साथ अपना 25वां बर्थडे मनाया था. इरा ने बर्थडे पर पूल पार्टी की थी, जिसमें उन्होंने बिकिनी पहनी थी. उनके बर्थडे की फोटो खूब वायरल हुई और उन्हें लोग ट्रोल करने लगे पर अब इरा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.
दरअसल इरा खान ने बीते दिनों अपना 25वां बर्थडे मनाया था. इस मौके पर उन्होंने दोस्तों और फैमिली के साथ घर पर ही पूल पार्टी की थी. पार्टी में इरा ने टू पीस बिकिनी पहनकर खूब फोटो क्लिक कराई और फोटो अपने इंस्टा पर शेयर की. इसके बाद इरा को जबरदस्त ट्रोलिंग झेलनी पड़ी पर इन सबकी परवाह किए बिना अब इरा खान ने अपने बर्थडे की कुछ और फोटो शेयर कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है.
इरा खान ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'अगर सभी लोग मेरी बर्थर्ड फोटोज को लेकर हेट और ट्रोल करना पूर कर चुका हैं तो उनके लिए कुछ और हैं.'
ये भी पढ़ें: Madhuri Dixit B'day: होमोसेक्सुअल बनने की राह पर हैं माधुरी, आखिर क्या है पूरा माजरा
बता दें कि इरा की बर्थडे पार्टी में उनके पिता आमिर खान, किरण राव, फातिमा सना शेख समेत कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे. इसके साथ ही उनके बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे भी पार्टी में नजर आए. इरा ने सभी के साथ पूल में काफी मस्ती की थी जिसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. उनके आउटफिट को लेकर कई ट्रोलर्स ने उन पर हमला बोला तो कई यूजर ने उनका साथ दिया. बहुत से यूजर्स को इरा का लुक नहीं पसंद आया.
आमिर खान की बेटी इरा खान बेहद खुले विचारों की हैं. वो अक्सर अपने विचारों को लेकर ट्रोल हो जाती हैं. वहीं बात करें उनकी निजी जिंदगी की तो इरा अपने पिता के फिटनेस कोच नुपूर शिखरे को डेट कर रही हैं. दोनों ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फोटो शेयर किए हैं.
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.
हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.