Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

अलग हो गए Aamir Ali और Sanjeeda Shaikh, शादी के 9 साल बाद हुआ तलाक

कई महीनों की अफवाहों और अटकलों के बाद फाइनली क्लियर हो गया है कि अब दोनों अलग हो चुके हैं.

अलग हो गए Aamir Ali और Sanjeeda Shaikh, शादी के 9 साल बाद हुआ तलाक

आमिर अली और संजीदा शेख

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पॉपुलर टीवी एक्टर Aamir Ali और Sanjeeda Shaikh शादी के नौ साल बाद अब अलग हो चुके हैं. इनके रिश्ते में लंबे समय से समस्या आ रही थी और फाइनली अब दोनों अलग हो चुके हैं. आमिर और संजीदा ने अपने रिश्ते को लेकर कभी सार्वजनिक तौर पर बात नहीं की थी. अब इनके अलग होने की खबर से सभी हैरान हैं. दोनों की एक बेटी आयरा अली है.

आमिर अली और संजीदा शेख का तलाक

कई महीनों की अफवाहों और अटकलों के बाद फाइनली क्लियर हो गया है कि अब दोनों अलग हो चुके हैं. एक करीबी सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, तलाक की कार्रवाई करीब नौ महीने से चल रही थी. अब दोनों अपनी जिंदगियों में आगे बढ़ चुके हैं. दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को अपने तक ही रखना पसंद करते हैं इसलिए ही दोनों ने तलाक को लेकर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं की.

खबर है कि बेटी आयरा की कस्टडी संजीदा को दी गई है. बता दें कि आमिर और संजीदा की शादी साल 2012 में हुई थी. लंबे रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी की और आखिरकार अब अलग हो गए. 

यह भी पढ़ें: पैसों की तंगी और परिवार से दुखी एक्टर ने की सुसाइड की कोशिश

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement