Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Gangubai Kathiawadi पर बैन की मांग, जानें रिलीज से पहले ही क्यों हो रहा बवाल

याचिका में मांग की है कि 'गंगूबाई काठियाड़ी' के मेकर्स को फिल्म से कमाठीपुरा नाम हटाने के आदेश दिए जाएं.

Gangubai Kathiawadi पर बैन की मांग, जानें रिलीज से पहले ही क्यों हो रहा बवाल

Aalia bhatt gangubai kathiawadi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फिल्म मेकर Sanjay Leela Bhansali की फिल्म 'Gangubai Kathiawadi' 25 फरवरी को बड़े पर्दे पर आने वाली है लेकिन इससे पहले एक विवाद ने सिर उठा लिया है. इस फिल्म को लेकर एक तरफ जहां फैन्स में एक्साइटमेंट है वहीं दूसरी तरफ इस पर हंगामा मचाने वालों की भी कमी नहीं है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से विवाद भी काफी बढ़ गया है.

कमाठीपुरा के लोगों से उठाई आवाज

फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई नाम की सेक्स वर्कर के रोल में हैं. ट्रेलर देखने के बाद सबसे पहले असल जिंदगी की गंगूबाई के परिवार के सदस्य ने फिल्म पर आपत्ति जताई थी. अब कमाठीपुरा के लोग भी मेकर्स पर नाराज हो गए हैं. फिल्म में गंगूबाई को कमाठीपुरा की रहने वाली बताया है. अब इसी वजह से वहां के लोग नाराज हो गए हैं. लोगों का कहना है कि फिल्म के जरिए कमाठीपुरा के नाम का इस्तेमाल कर इसे गलत ढंग से पर्दे पर पेश किया जा रहा है. अब लोगों का गुस्सा भड़कता देख स्थानीय विधायक अमीन पटेल ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख कर लिया है.

उन्होंने अपनी याचिका में मांग की है कि 'गंगूबाई काठियाड़ी' के मेकर्स को फिल्म से कमाठीपुरा नाम हटाने के आदेश दिए जाएं. अब इस याचिका पर बुधवार (23 फरवरी) को सुनवाई की जाएगी. बता दें कि मुंबई का कमाठीपुरा एक वक्त में रेड लाइट एरिया हुआ करता था. हालांकि, कुछ सालों के बाद यहां कमाठी वर्कर्स आकर बस गए और इस जगह को तभी से कमाठीपुरा के नाम जाना जाने लगा. अब लोगों का मानना है कि 'गंगूबाई काठियाड़ी' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद उनका इलाका फिर से देशभर में रेड लाइट एरिया के नाम से मशहूर होने लगेगा.

ये भी पढ़ें:

1- Star Plus के इस शो से डेब्यू करने वाले हैं Ankita Lokhande के पति Vicky Jain

2- मिलिए 'गब्बर सिंह' की बेटी Ahlam Khan से, अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस हैं और फिल्मों से रहती हैं दूर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement