एंटरटेनमेंट
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बॉलीवुड इंडस्ट्री से लगातार बुरी खबरें सामने आ रही हैं. अभिनेता धर्मेंद्र इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, अब अभिनेता प्रेम चोपड़ा की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. उनके परिवार ने बताया है कि उनकी तबीयत नाजुक है. ऐसे में उनके प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं.
हालांकि, यह भी जानकारी सामने आई है कि प्रेम चोपड़ा अस्पताल में भर्ती हैं और चिंता की कोई बात नहीं है. अभिनेता के दामाद विकास भल्ला और शरमन जोशी ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है. मीडिया से बात करते हुए विकास भल्ला ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है. वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए हैं.
शरमन जोशी ने बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. प्रेम चोपड़ा के दोनों दामादों की ओर से दी गई प्रतिक्रिया के बाद अब प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से