Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

8 Padma Shri Awardee कलाकारों को मिला सरकारी बंगला खाली करने का अल्टीमेटम, जानें क्या है पूरा मामला

सरकारी आवासों को खाली करने से जुड़े मामले में एक अधिकारी ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया- 8 पद्मश्री सम्मानित कलाकारों को पहले भी नोटिस जा चुका है.

Latest News
8 Padma Shri Awardee कलाकारों को मिला सरकारी बंगला खाली करने का अल्टीमेटम, जानें क्या है पूरा मामला

पद्मश्री सम्मानित कलाकारों को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सालों से दिल्ली के सरकारी आवासों में रह रहे 8 पद्मश्री सम्मानित कलाकारों (Padma Shri Awardee) को सरकार ने मकान खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है. इन आर्टिस्ट को आवंटित किए गए सरकारी आवास 2014 में कैंसिल कर दिए गए थे. वहीं, हाल ही में दिए गए अल्टीमेटम के मुताबिक उन्हें 2 मई तक सुविधाएं छोड़नी पड़ेंगी. इन आठ कलाकारों को पहले भी कई बार ऐसा नोटिस जा चुका है. 90 वर्षीय पद्मश्री ओडीसी डांसर गुरु मायाधर राउत को बेदखल करने की कार्रवाई होने के बाद ये फैसला आया है.

लिखित में दिया

दरअसल, 28 कलाकार ऐसे हैं, जिन्हें सरकार कई बार मकान खाली करने को कह  चुकी है लेकिन इनमें से 8 के आवास अभी तक खाली नहीं हुए हैं. इन्हें एक बार फिर 2 मई तक का समय दिया गया है. इस मामले में एक सीनियर यूनियन हाउसिंग और अर्बन अफेयप मिनिस्टर ऑफिशियल ने पीटीआई को बताया कि 'इन कलाकारों ने हमें आश्वस्त किया था कि वो बंगला खाली करने जा रहे हैं और उन्हें कुछ वक्त चाहिए. उन्होंने हमें लिखित में दिया है कि वे 2 मई तक इसे खाली कर देंगे और हमने भी उन्हें ये वक्त दे दिया है'.

ये भी पढ़ें- कपूर फैमिली जैसा स्टारडम चाहते हैं Chiranjeevi, बताया 33 साल पहले क्यों हुए थे अपमानित

गुरु मायाधर राउत के इविक्शन पर बोले अधिकारी

इसके अलावा गुरु मायाधर राउत के इविक्शन गुरु मायाधर राउत के इविक्शन को लेकर अधिकारी ने बताया कि उनके बंगले पर ऑफिशियल्स को भेजा गया है कि ताकि खाली कराने की कार्रवाई की जा सके. सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं जिसमें दिख रहा है कि उनका सामान बंगले के बाहर रखा है.

ये भी पढ़ें- गर्दिश में हैं मशहूर टीवी शो Imlie के सितारे, लगातार इन 7 एक्टर्स ने छोड़ा शो

क्या है पूरा मामला

बता दें कि सरकारी पॉलिसी के मुताबिक सामान्य पूल आवासीय आवास में एक स्पेशल कोटा के तहत 40 कलाकारों को आवास की सुविधाएं दी जा सकती हैं. इसके लिए संस्कृति मंत्रालय की सिफारिश जरूरी होती है और शर्त होती है कि वे हर महीने 20 हजार रुपए की आमदनी कर लेते हैं.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement