Advertisement

टाइट होगी सिक्योरिटी, Ranbir-Alia की शादी में बुलाए गए 200 बॉडीगार्ड, रखी गई खास शर्त

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में सिक्योरिटी की जिम्मेदारी मुंबई की बेस्ट सिक्योरिटी फोर्स 9/11 एजेंसी को दी गई है.

टाइट होगी सिक्योरिटी, Ranbir-Alia की शादी में बुलाए गए 200 बॉडीगार्ड, रखी गई खास शर्त
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की शादी को लेकर लगातार नए अपडेट आ रहे हैं. कल तक घर सजने के वीडियो वायरल हो रहे थे और आज ताजा अपडेट यह है कि इस शादी में सिक्योरिटी काफी टाइट होने वाली है. शादी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे. इसके लिए काफी समय से प्लानिंग की जा रही है. आलिया भट्ट के सौतेले भाई और जिम इंस्ट्रक्टर राहुल भट्ट ने शादी में सिक्योरिटी को लेकर काफी जानकारी शेयर की है.

'आजतक' की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल भट्ट ने कहा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में सिक्योरिटी की जिम्मेदारी मुंबई की बेस्ट सिक्योरिटी फोर्स 9/11 एजेंसी को दी गई है. इस एजेंसी से करीब 200 बाउंसर्स बुलाए गए हैं. उन्होंने बताया कि उनकी टीम से भी 10 लड़के बुलाए गए हैं. सिक्योरिटी गार्ड्स को लेकर खास रिक्वायरमेंट रखी गई थी. उन्होंने डिमांड की थी कि गार्ड्स की पर्सनैलिटी अच्छी होनी चाहिए, डिप्लोमैटिक हों, इग्लिश स्पीकिंग, विनम्र स्वभाव वाले और नॉन स्मोकर हों.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राहुल भट्ट ने आगे बताया, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के दौरान दोनों जगहों चेंबूर के आरके स्टूडियो और वास्तु में गार्ड्स तैनात किए जाएंगे. ड्रोन के काउंटरमेजर्स लिए गए हैं. हर मेहमान के लिए रोविंग पेट्रोल ऑफिसर रखें जाएंगे. उन्होंने बताया कि वह भी सिक्योरिटी की देखरेख करेंगे.

Ranbir Alia

गौलतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर राहुल भट्ट ने 'बॉम्बे टाइम्स' से बात करते हुए कहा था, 'हां, शादी हो रही है और मुझे इनवाइट किया गया है. मैं फंक्शन में रहूंगा. हालांकि, मैं गाने और डांस करने नहीं जा रहा हूं. मैं पेशे से जिम इंस्ट्रक्टर हूं और वहां बाउंसर की हैसियत से रहूंगा (हंसते हुए). मैं शादी में रक्षक बनूंगा.'

विक्की-कटरीना की शादी में आए थे 100 बाउंसर

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने साल 2021 में 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी की थी. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में 100 बाउंसर ने सुरक्षा का जिम्मा संभाला था. यह जिम्मेदारी सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा खान की कंपनी को दी गई थी.

 

यह भी पढ़ें: VIDEO: Ranbir Kapoor और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां शुरू, लड़ियों से सजा बंगला

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement