एंटरटेनमेंट
भारतीय रैपर और सिंगर सैंटी शर्मा ने अपने संगीत सफर में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए मुंबई में अपना प्रोफेशनल म्यूज़िक स्टूडियो शुरू किया है. वर्षों की मेहनत, संघर्ष और सपनों को सच करते हुए सैंटी ने इसे अपनी जिंदगी का सबसे खास पल बताया. अब वह अपने संगीत को नई दिशा देने के लिए तैयार हैं.
किसी भी म्यूजिकल आर्टिस्ट के लिए खुद का म्यूजिक रिकॉर्डिंग स्टूडियो एक सपने जैसा होता है जो की हर एक आर्टिस्ट चाहता है ताकि उसकी मदद से वह अपने पसंद के गाने बना सके. भारतीय रैपर, सिंगर और लिरिसिस्ट Santy Sharma ने भी हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक संदेश साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने जीवन के सपनों में से एक, अपने खुद के प्रोफेशनल म्यूज़िक स्टूडियो की शुरुआत मुंबई में कर दी है.
मध्य प्रदेश के रतलाम से आने वाले सैंटी शर्मा, जिन्होंने वर्षों पहले सिर्फ एक सपने के साथ संगीत की दुनिया में कदम रखा था, ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से लिखा "आखिरकार, 12 सालों बाद, भगवान जी की कृपा, मेरे परिवार के समर्थन और लंबी मेहनत व धैर्य के साथ — आज हम अपने प्रोफेशनल म्यूज़िक स्टूडियो का मुंबई में आधिकारिक रूप से शुभारंभ कर चुके हैं. अपने ही आरामदायक स्थान पर अपने ही गाने रिकॉर्ड करना मेरा सपना रहा है, और आज वह हकीकत बन गया है. ये सिर्फ मशीनें नहीं हैं — ये मेरे दिल के हिस्से हैं, जो मुझे जीवित रखते हैं और मेरे उद्देश्य से जोड़ते हैं." सैंटी ने आगे लिखा "मुझे दृढ़ विश्वास है, यदि आपकी मंशा पवित्र हो और आपका समर्पण असली हो, तो भगवान ऐसे दरवाज़े खोलेंगे जिनकी आपने कभी कल्पना नहीं की होगी. आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद. आप सबको प्यार करता हूँ, आशीर्वाद देता हूँ, आपका, Santy Sharma.
आपको बता दे सैंटी ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में की और 2016 में रिलीज़ हुए अपने पहले ट्रैक “Suni Suni Sadko” से पहचान बनाई. इसके बाद 2017 में उनका प्रेरणादायक गीत “Udaan” वायरल हुआ और युवाओं के बीच खूब पसंद किया गया. सैंटी ने आगे चलकर कई लोकप्रिय गाने रिलीज़ किए. हाल ही में उन्होंने अपनी पहली सोलो एल्बम 'Reborn' लांच की थी जिसमे 8 गाने रिलीज़ किये गए थे. संगीत जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, सैंटी शर्मा ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म Housefull 5 में अपना लिखा हुआ एंथम ट्रेक गाया, जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से