एंटरटेनमेंट
Abhay Sharma | Nov 18, 2025, 08:56 PM IST
1.पहले जान लें क्या होता है गोल्डन रेशियो (Golden Ratio)?

ये एककंप्यूटराइज्ड फेस मैपिंग तकनीक है, जो चेहरे के अलग-अलग फीचर्स जैसे आंखें, नाक, होंठ, माथा, ठोड़ी के रेशियो को मापती है और देखती है कि यह गोल्डन रेश्यो 1.618 के कितना करीब है. यह रेश्यो यह समझने में मदद करता है कि किसी चेहरे में सुंदरता को क्या परफेक्ट बनाता है.
2.पहले नंबर पर हैं एमा स्टोन

इस साल के ग्रीक गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी के सर्वे में 94.72 परसेंट के साथ पहला स्थान मिला है एम्मा स्टोन को. जेंडाया (अमेरिकन एक्ट्रेस) 94.37% परसेंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं, तीसरे स्थान पर फ्रीडा पिंटो (इंडियन इंटरनेशनल एक्ट्रेस) 94.34% के साथ, चौथे नंबर पर वैनेसा किर्बी (ब्रिटिश एक्ट्रेस) – 94.31% के साथ, जेना ओर्टेगा (अमेरिकन एक्ट्रेस) - 94.35% के साथ पांचवे नंबर पर हैं.
3.इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी शामिल

इस लिस्ट में मार्गोट रॉबी (ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस) – 93.43% के साथ छठे स्थान पर हैं, ओलिविया रोड्रिगो (अमेरिकन सिंगर) – 93.71% के साथ सांतवे स्थान पर हैं. इस लिस्ट में मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी शामिल हैं, जो 93.41% के साथ 8वें स्थान पर हैं. नौवें स्थान पर तांग वेई (चाइनीज एक्ट्रेस) – 93.08% के साथ हैं. बियॉन्से (अमेरिकन सिंगर) – 92.40% के साथ इस खूबसूरत रैंकिंग में दसवें स्थान पर हैं.
4.कंप्यूटरीकृत फेस मैपिंग से कैसे खूबसूरती मापते हैं?

यह तकनीक न केवल खूबसूरती मापने बल्कि प्लास्टिक सर्जरी की तैयारी में भी बेहद काम आती है. बताया जाता है कि गोल्डन अनुपात प्राचीन ग्रीस में खोजा गया एक गणितीय फॉर्मूला है. इसके अनुसार अगर किसी वस्तु, इमारत या इंसान के शरीर का अनुपात 1.618 (Phi) के आसपास हो तो वह देखने में अधिक संतुलित और आकर्षक दिखता है.
5.आसान भाषा में समझें क्या है फेस मैपिंग

आसान भाषा में कहें तो जितना ज्यादा चेहरा इस 1.618 के अनुपात के करीब होता है, उतना ही वह सुंदर माना जाता है. इसमें एम्मा स्टोन को क्लियर विनर बताया गया, क्योंकि उनके लगभग हर फेस फीचर ने परफेक्ट के बेहद करीब स्कोर किया है. उनकी जॉलाइन ने 97%, होंठ 95.6%, और आइब्रो ने 94.2% अंक के करीब थे, जो चेहरे की सुंदरता को गोल्डन रेश्यो के हिसाब से लगभग आइडियल बनाते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से