Advertisement

कौन हैं Shefali Bagga? पत्रकारिता-बिग बॉस के बाद महादेव बेटिंग ऐप मामले में कैसे फंसीं TV होस्ट, जानें 6000 करोड़ घोटाले से जुड़ा पूरा कांड

Who is Shefali Bagga: शेफाली बग्गा कौन हैं, वही पत्रकारिता-बिग बॉस के बाद महादेव बेटिंग ऐप मामले में कैसे फंस गईं, आइए 6000 करोड़ घोटाले से जुड़े इस पूरे विवाद और उनके करियर की पूरी कहानी के बारे में हम आपको बताते हैं

Pragya Bharti | Jul 17, 2026, 03:20 PM IST

1.पत्रकारिता-बिग बॉस के बाद 6000 करोड़ में शेफाली का नाम

पत्रकारिता-बिग बॉस के बाद 6000 करोड़ में शेफाली का नाम
1

टीवी की लोकप्रिय एंकर और 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा इन दिनों कानूनी मुश्किलों में घिरी हुई हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनसे रायपुर स्थित अपने दफ्तर में लंबी पूछताछ की है. इस खबर ने मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी है. आइए जानते हैं पत्रकारिता से ग्लैमर की दुनिया और फिर विवादों तक का उनका सफर.
 

Advertisement

2.पत्रकारिता-बिग बॉस के बाद 6000 करोड़ में शेफाली का नाम

पत्रकारिता-बिग बॉस के बाद 6000 करोड़ में शेफाली का नाम
2

टीवी की लोकप्रिय एंकर और 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा इन दिनों कानूनी मुश्किलों में घिरी हुई हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनसे रायपुर स्थित अपने दफ्तर में लंबी पूछताछ की है. इस खबर ने मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी है. आइए जानते हैं पत्रकारिता से ग्लैमर की दुनिया और फिर विवादों तक का उनका सफर.
 

3.बिग बॉस के बाद कहां थी शेफाली बग्गा?

बिग बॉस के बाद कहां थी शेफाली बग्गा?
3

बिग बॉस से बाहर आने के बाद शेफाली ने न्यूज एंकरिंग को पीछे छोड़ दिया और डिजिटल स्पेस की ओर रुख किया. उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो और डिजिटल शोज में काम किया. 2025 में उन्होंने जियोहॉटस्टार के रियलिटी शो 'लववेंचर: प्यार का वनवास' को मिस्टर फैसू (फैसल शेख) के साथ होस्ट किया. वे सोशल मीडिया पर अपने लाइफस्टाइल व्लॉग्स के जरिए भी काफी सक्रिय रहती हैं.
 

4.6000 करोड़ घोटाले में कैसे फंस गईं शेफाली?

6000 करोड़ घोटाले में कैसे फंस गईं शेफाली?
4

जांच एजेंसी के अनुसार, शेफाली बग्गा का नाम महादेव ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क से जुड़े कारोबारी खंजन जगदीश कुमार ठक्कर के साथ सामने आया है. ईडी का आरोप है कि खंजन ठक्कर भारत में सट्टेबाजी ऐप्स का संचालन करने के साथ वह हवाला लेन-देन का भी मुख्य ऑपरेटर है. एजेंसी का दावा है कि शेफाली विदेशों (विशेषकर दुबई और लंदन) से संचालित इन सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार-प्रसार में शामिल रही हैं. इससे पहले भी उन्हें पूछताछ के लिए समन भेजा गया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुई थीं.
 

5.शेफाली बग्गा की निजी जिंदगी और विवाद

शेफाली बग्गा की निजी जिंदगी और विवाद
5

शेफाली की पर्सनल लाइफ अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती है. 'बिग बॉस' के दौरान उनका नाम लेखक सिद्धार्थ डे के साथ जोड़ा गया था, जिसे बाद में उन्होंने महज अफवाह बताया. हाल ही में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ उनकी डिनर डेट की तस्वीरों ने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी थी. हालांकि, शेफाली ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा था कि वे केवल अच्छे दोस्त हैं और लोग हर डिनर को डेटिंग का नाम दे देते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement