Advertisement

कौन हैं Anirudh Ravichander, जो बन सकते हैं IPL की सबसे सेंसेशनल ब्यूटी के हसबैंड, Rajinikanth से है खास नाता

Who is Anirudh Ravichander: अनिरुद्ध रविचंद्र म्यूजिक इंडस्ट्री का चर्चित नाम हैं, जिन्होंने हाल ही में RRR से लेकर Jawan मूवी तक के गानों से धूम मचाई है. उनका नाम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की सीईओ Kavya Maran के साथ जोड़ा जा रहा है.

कुलदीप पंवार | Jun 14, 2025, 11:24 AM IST

1.जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं अनिरुद्ध और काव्या?

जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं अनिरुद्ध और काव्या?
1

Who is Anirudh Ravichander: दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंद्र के जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) के साथ शादी के बंधन में बंधने की चर्चा है. 

Advertisement

2.साउथ स्टार रजनीकांत के भतीजे हैं अनिरुद्ध

साउथ स्टार रजनीकांत के भतीजे हैं अनिरुद्ध
2

अनिरुद्ध रविचंद्र एक ऐसे परिवार से आते हैं, जिसकी बड़ी फिल्मी विरासत है. उनके पिता रवि राघवेंद्र फिल्म एक्टर हैं तो उनकी मां लक्ष्मी रविचंद्र क्लासिकल डांसर हैं. अनिरुद्ध मशहूर साउथ स्टार रजनीकांत के भतीजे हैं, जिनके साथ अनिरुद्ध की मौसी लता की शादी हुई है. अनिरुद्ध के परदादा के. सुब्रमण्यम 1930 के दशक के मशहूर फिल्म निर्देशक थे.

3.रियल्टी टीवी शो जीतकर दिखाया था टेलेंट

रियल्टी टीवी शो जीतकर दिखाया था टेलेंट
3

अनिरुद्ध रविचंद्र को बचपन से ही म्यूजिक का शौक है. उन्होंने इस फील्ड में अपना करियर बनाने के लिए लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज से (Trinity College London) से पियानो सीखा था. इसके बाद उन्होंने साउंड इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कोर्स भी किया. अनिरुद्ध अपने स्कूल के दिनों में एक बैंड का हिस्सा था. इस बैंड ने एक म्यूजिक रियल्टी शो जीता था, जिसके जज संगीत की दुनिया के जादूगर कहलाने वाले AR Rahman थे. 

4.पहले ही गाने 'Why This Kolaveri Di!' से मचा दी थी धूम

पहले ही गाने 'Why This Kolaveri Di!' से मचा दी थी धूम
4

अनिरुद्ध ने साल 2012 में अपना पहला गाना कंपोज किया था. 'Why This Kolaveri Di!' गाने को तमिल सुपरस्टार धनुष (Dhanush) ने गाया था, जिसने धूम मचा दी थी. इस गाने से ही अनिरुद्ध ने खुद को जीनियस साबित कर दिया था. उन्हें संगीतकार के तौर पर यह पहला फिल्मी ब्रेक उनकी कजिन सिस्टर ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwarya Rajinikanth) ने अपनी डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू फिल्म 3 में दिया था. ऐश्वर्या धनुष की पूर्व पत्नी हैं. कहा जाता है कि अनिरुद्ध ने महज दस मिनट में ज्यादातर निरर्थक बोलों के साथ इस गीत की रचना की थी. 

5.कई बड़ी फिल्मों में बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ दिया योगदान

कई बड़ी फिल्मों में बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ दिया योगदान
5

अनिरुद्ध ने अपने करियर की शुरुआत में कई नामी फिल्मों में काम किया. उनका म्यूजिक इन फिल्मों में मेन कैरेक्टर की एंट्री के बैकग्राउंड स्कोर के तौर पर इस्तेमाल किया गया. इनमें विजय की फिल्म मास्टर में 'वाथी कमिंग' गीत हो या कमल हासन (Kamal Haasan) की  फिल्म विक्रम का थीम सॉन्ग. इनमें से कई फिल्में अनिरुद्ध के इलेक्ट्रिक बैकग्राउंड म्यूजिक की वजह से सुपरहिट हुई हैं.

6.कई फिल्मों के गाने हिंदी दर्शकों की जुबान पर चढ़े

कई फिल्मों के गाने हिंदी दर्शकों की जुबान पर चढ़े
6

अनिरुद्ध के कई गाने हाल ही में हिंदी दर्शकों की जुबान पर भी चढ़े रहे हैं. इनमें RRR, Jawan, Devara और Jailer जैसी फिल्में शामिल हैं. साल 2023 में Shah Rukh Khan की फिल्म 'जवान' का किस्सा भी खूब है. इस फिल्म के निर्देशक Atlee Kumar ने म्यूजिक के लिए एआर रहमान से आग्रह किया, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया. इसके बाद अनिरुद्ध रविचंद्र को मौका मिला और इस फिल्म के म्यूजिक से अनिरुद्ध ने जमकर चर्चा हासिल की है.

7.काव्या मारन के साथ लंबे समय से डेटिंग की चर्चा

काव्या मारन के साथ लंबे समय से डेटिंग की चर्चा
7

अनिरुद्ध और SRH की मालकिन काव्या मारन के लंबे समय से डेटिंग करने की चर्चा रही है. हालांकि दोनों ने ही इस बात को कभी स्वीकार नहीं किया. हाल ही में एक Reddit पोस्ट में दोनों के जल्द ही शादी करने का दावा किया गया है. दोनों के रिश्ते की चर्चा को इसलिए सही माना जाता रहा है, क्योंकि दोनों एकसाथ कई बार रेस्टोरेंट्स में दिखाई देते रहे हैं. दोनों को अमेरिका के लॉस वेगास में भी एकसाथ देखे जाने की चर्चा रही है. मार्च 2025 में भी दावा किया गया था कि दोनों एकसाथ चर्चा में हैं. अनिरुद्ध का नाम इससे पहले साल 2023 में दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस Keerthy Suresh के साथ भी डेटिंग के लिए चर्चा में रह चुका है. हालांकि एक्ट्रेस ने इन चर्चाओं को अफवाह बताकर खारिज कर दिया था.

Advertisement
Advertisement

Advertisement