एंटरटेनमेंट
Pragya Bharti | Apr 24, 2026, 04:03 PM IST
1.Varun Dhawan Painful Memory

24 अप्रैल को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरुण धवन अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं.'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से करियर की शुरुआत करने वाले वरुण ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. फैंस और फिल्मी सितारे सुबह से ही उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं. इसी बीच उनका एक पुराना और मजेदार किस्सा सुर्खियों में है. यह किस्सा तब की है, जब वरुण धवन की एक हसीना ने जमकर पिटाई करवा दी थी.
2.पहले पहाड़ पर ले गई थी एक्ट्रेस

वरुण धवन और ये एक्ट्रेस बचपन के दोस्त हैं और दोनों ने मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में साथ पढ़ाई की है. एक पॉडकास्ट के दौरान वरुण ने याद किया कि जब वे महज 8 साल के थे, तब ये हसीना उन्हें एक पहाड़ पर लेकर गई थीं. वहां एक्ट्रेस ने उन्हें प्रपोज करने के लिए एक कोड वर्ड इस्तेमाल किया और कहा- "यू लव आई" (You Love I), जिसका उल्टा मतलब "आई लव यू" होता है.
3.क्यों हुई थी वरुण की पिटाई?

8 साल की उम्र में वरुण को लड़कियों में कोई दिलचस्पी नहीं थी, इसलिए उन्होंने इस अनोखे प्रपोजल को सीधे तौर पर ठुकरा दिया और वहां से भाग निकले. लेकिन अभिनेत्री को यह रिजेक्शन हजम नहीं हुआ. प्रपोजल ठुकराने के बाद एक्ट्रेस ने 3 लड़कों को वरुण के पीछे लगा दिया था, जिन्होंने जुग जुग जियो स्टार की जमकर पिटाई की थी.
4.स्कूल के दिनों से थी गहरी दोस्ती

भले ही बचपन में मार-पिटाई हुई हो, लेकिन वरुण और ये एक्ट्रेस की दोस्ती आज भी मिसाल मानी जाती है. वरुण ने पॉडकास्ट में बताया कि उस उम्र में उन्हें समझ ही नहीं आया था कि उनकी दोस्त उन्हें पहाड़ पर क्यों ले गई थीं. आपको बता दें कि दोनों के बीच पारिवारिक रिश्ता भी है, क्योंकि दोनों के पिता अच्छे दोस्त हैं.
5.किस एक्ट्रेस ने करावाई थी वरुण धवन की कुटाई?

दरअसल, यह किस्सा वरुण धवन और श्रद्धा कपूरी की है. दोनों के ही पिता डेविड धवन और शक्ति कपूर फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज हैं. साथ ही, वे एक-दूजे के अच्छे दोस्त भी हैं.
6.ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी है हिट

बचपन के ये दो 'दुश्मन' बड़े होकर बेहतरीन दोस्त और को-स्टार्स बने. वरुण और श्रद्धा ने 'ABCD 2' और 'स्ट्रीट डांसर 3D' जैसी फिल्मों में अपनी जबरदस्त डांसिंग और केमिस्ट्री से पर्दे पर आग लगा दी. दर्शक आज भी इस जोड़ी को साथ देखना पसंद करते हैं.
7.पर्सनल और प्रोफेशनल फ्रंट

वरुण धवन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ में भी बहुत खुश हैं. साल 2021 में उन्होंने नताशा दलाल से शादी की और अब वे एक बेटी के पिता भी हैं. वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आने वाले हैं, जो 22 मई को रिलीज होने वाली है. वरुण के जन्मदिन पर यह किस्सा उनकी और श्रद्धा की क्यूट बॉन्डिंग को और भी खास बनाता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से