Advertisement

Toxic Dailogues: 'तेरे भाई को जलाकर राख..' यश के खूंखार अंदाज से भी ज्यादा दमदार है ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर के ये 5 डायलॉग्स

Toxic Trailer Dailogues: यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. एक्शन और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म के 5 सबसे दमदार और वायरल डायलॉग्स के बारे में जानिए जो फैंस के बीच छाए हुए हैं.

Pragya Bharti | Aug 09, 2026, 10:17 AM IST

1.Toxic Trailer Best 5 Dailogues

Toxic Trailer Best 5 Dailogues
1

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' का जब से ट्रेलर सामने आया है, तब से चारों तरफ इसी की चर्चा हो रही है. एक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर का यह कॉकटेल फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर ले गया है. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है, और यह 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस फिल्म में यश के साथ-साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसी दिग्गज अभिनेत्रियां भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी.

ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही इसके खूंखार अंदाज और शानदार दृश्यों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. लेकिन जिस चीज़ ने सबसे ज्यादा दर्शकों का ध्यान खींचा है, वे हैं इस फिल्म के बेहद दमदार और वजनदार डायलॉग्स. आइए जानते हैं 'टॉक्सिक' ट्रेलर के उन 5 पॉपुलर डायलॉग्स के बारे में जो इस वक्त इंटरनेट पर छाए हुए हैं.

Advertisement

2.कियारा आडवाणी का रहस्यमयी अंदाज

कियारा आडवाणी का रहस्यमयी अंदाज
2

ट्रेलर की शुरुआत बेहद सस्पेंस से होती है, जहां अभिनेत्री कियारा आडवाणी की एंट्री दर्शकों को हैरान कर देती है. अपने पहले ही सीन में वह बहुत ही गहरे अर्थ वाला डायलॉग बोलती हैं.
डायलॉग: "चेहरे पर नकाब डालकर गम को छुपा सकते हो, लेकिन अपनी तकदीर में लिखी हुई बर्बादी को नहीं."
इसके अलावा, उनका दूसरा गुस्सा भरा डायलॉग- "वो मुझसे नफरत करते हैं..." -भी उनके किरदार के ग्रे शेड को साफ तौर पर बयां करता है.

3.नयनतारा का डायलॉग

नयनतारा का डायलॉग
3

फिल्म में साउथ की सुपरस्टार नयनतारा का लुक और अंदाज बेहद रॉयल और खौफनाक दोनों है. ट्रेलर में उनका एक बहुत ही प्रभावशाली डायलॉग सुनने को मिलता है, जो कहानी के प्लॉट की ओर इशारा करता है.
डायलॉग: "मेरी बस एक ख्वाहिश है, तुम्हें इस शहर पर राज करना है."

4.यश का खूंखार और आइकॉनिक डायलॉग

यश का खूंखार और आइकॉनिक डायलॉग
4

सुपरस्टार यश का नाम आते ही स्क्रीन पर एक अलग ही ऊर्जा आ जाती है. इस ट्रेलर में उनका एक ऐसा डायलॉग है जो रिलीज होते ही उनके फैंस की जुबान पर चढ़ गया है. जब कुछ गुंडे उन्हें गन पॉइंट पर घेर लेते हैं, तब यश अपने ठेठ और खतरनाक अंदाज में जवाब देते हैं.

डायलॉग: "ज्यादा कुछ नहीं तेरे भाई को जलाकर उसकी राख से लाइन बनाके अंदर खींचना चाहता हूं. खींचने देगा क्या..."
 

5.यश का शायरी अंदाज और हुस्न का जिक्र

यश का शायरी अंदाज और हुस्न का जिक्र
5

ट्रेलर में सिर्फ खूंखार एक्शन ही नहीं, बल्कि यश का एक अलग और स्टाइलिश अंदाज भी देखने को मिलता है. एक सीक्वेंस के दौरान उनका यह पावरफुल डायलॉग काफी चर्चा में है.
डायलॉग: "लड़की का हसीन होना कमाल है. उसी हुस्न को हथियार बनाने दो..."
 

6.यश की शानदार एंट्री के समय डायलॉग

यश की शानदार एंट्री के समय डायलॉग
6

यश की एक और शानदार एंट्री के दौरान बैकग्राउंड में गूंजती आवाज उनके किरदार के बेबाक और आजाद स्वभाव को परिभाषित करती है, जो दर्शकों के मन में एक अलग ही रोमांच पैदा करती है.

डायलॉग: "इश्क ऐसा करता, हर लड़की को लगता, चांद उसका ही चक्कर लगाता है. लेकिन उसका दिल... वो हर बंधन से परे है."

7.कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म?

कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म?
7

‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म 26 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. यश का यह नया अवतार और फिल्म के ये शक्तिशाली डायलॉग्स यह साबित करने के लिए काफी हैं कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म एक नया इतिहास रचने वाली है.
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement