एंटरटेनमेंट
सौभाग्या गुप्ता | Sep 13, 2024, 08:07 PM IST
1.Maharani web series on Sony Liv

महारानी वेब सीरीज भारतीय राजनीति की धुंधली दुनिया को दिखाती है. इसमें धोखे, साजिश और सत्ता की जंग से भरी एक दिलचस्प कहानी को दिखाया गया है. इसे सोनी लिव पर देख सकते हैं.
2.Khakee: The Bihar Chapter on Netflix

खाकी: द बिहार चैप्टर वेब सीरीज एक क्राइम थ्रिलर है जो आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा और बिहार के सबसे बड़े अपराधियों के पकड़े जानी की सच्ची कहानी को दिखाया गया है. इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
3.जामताड़ा- सबका नंबर आएगा

जामताड़ा सबका नंबर आएगा सीरीज में साइबर क्राइम को दिखाया गया है. इसकी कहानी झारखंड के जामताड़ा जिले में सोशल इंजीनियरिंग के संचालन के इर्द-गिर्द घूमती है. आप इसके सारे पार्ट नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
4.Grahan on Disney plus Hotstar

ग्रहण बिहार पर आधारित वेब सीरीज है जिसमें झारखंड के बोकारो में 1984 के सिख दंगों के बारे में दिखाया गया है. उस समय झारखंड बिहार का ही हिस्सा था. इसे आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
5.Rangbaaz: Darr Ki Rajneeti on ZEE5

बिहार की राजनीति पर बनी सीरीज रंगबाज डर की राजनीति को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. ये 90 के दशक की राजनीति और दबंगई के इर्द-गिर्द घूमती है. ये रियल स्टोरी पर बेस्ड है. यह गैंगस्टर से राजनेता बने 'साहेब' हारून शाह अली बेग के उत्थान और पतन की कहानी है, जो बिहार में मशहूर थे.