Advertisement

धर्मेंद्र की वो 10 फिल्में, जिन्हें देखने का बार-बार करता है मन, एक ने तो तोड़ दिए थे सारे रिकॉर्ड!

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. बीते कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे हैं. धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है. रोमांस हो या एक्शन, कॉमेडी हो या इमोशन, उन्होंने हर किरदार को जिया, न कि केवल निभाया.

राजा राम | Nov 10, 2025, 05:23 PM IST

1.शोले

शोले
1

उनकी सबसे यादगार फिल्मों में से एक ‘शोले’ रही, जहां उन्होंने ‘वीरू’ के किरदार को अपने अंदाज़ से अमर बना दिया. उनकी मस्तीभरी अदाएं और मशहूर डायलॉग आज भी दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं.  इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की ताबड़तोड़ बारिश कर दी थी. शोले फिल्म ने उस समय तोड़ दिए थे सारे रिकॉर्ड. 

Advertisement

2.फूल और पत्थर

फूल और पत्थर
2

‘फूल और पत्थर’ ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था. इस फिल्म ने धर्मेंद्र को सिनेमा का ‘ही-मैन’ बना दिया और उनकी लोकप्रियता आसमान छू गई.
 

3.मेरा गांव मेरा देश

मेरा गांव मेरा देश
3

‘मेरा गांव मेरा देश’ में उन्होंने एक्शन और इमोशन का ऐसा संगम दिखाया जो आज भी मिसाल माना जाता है.
 

4.सीता और गीता

सीता और गीता
4

‘सीता और गीता’ में हेमा मालिनी और संजीव कुमार के साथ उनकी केमिस्ट्री ने फिल्म को यादगार बना दिया.

5.शराफत

शराफत
5

यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है. धर्मेन्द्र ने इस फिल्म में एक बेहद ईमानदार और नेकदिल व्यक्ति का रोल निभाया था. इस फिल्म को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं. 

6.प्यार ही प्यार

प्यार ही प्यार
6

यह फिल्म भी उस दौर में दर्शकों के द्वारा बेहद पसंद किया गया था. इसमें धर्मेंद्र और वैजयंतीमाला के बीच की केमिस्ट्री को भी खूब सराहा गया था. बताते चलें 'प्यार ही प्यार' फिल्म के गाने आज भी उनके फैंस सुनते हैं. 
 

7.धर्म और कानून

धर्म और कानून
7

‘धर्म और कानून’ में धर्मेंद्र ने इंसाफ के लिए लड़ने वाले किरदार से सामाजिक संदेश भी दिया.
 

8.आई मिलन की बेला

आई मिलन की बेला
8

‘आई मिलन की बेला’ ने उन्हें रोमांटिक हीरो के रूप में स्थापित किया, इस फिल्म के गाने आज के दौर में भी खूब सुने जानते हैं. 
 

9.फौजी

फौजी
9

वहीं एक्शन ड्रामा से भरपूर ‘फौजी’ में उनकी देशभक्ति दर्शकों को गर्व से भर देती है.
 

10.तुम हसीन मैं जवान

तुम हसीन मैं जवान
10

‘तुम हसीन मैं जवान’ में हेमा मालिनी संग उनकी जोड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया और रोमांस का नया स्वाद दिया. धर्मेंद्र सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा का एक युग थे. उनकी मुस्कान, सादगी और अभिनय की चमक हमेशा अमर रहेगी.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement