Advertisement

महिला बनकर सुनहरे पर्दे पर छा गए थे ये 6 बॉलीवुड स्टार, आज भी याद किए जाते हैं किरदार

Actors Dressed as Lady in Film: भारत में फिल्मों की शुरुआत के दौर में महिलाओं के रोल भी पुरुष ही उनकी ड्रेस पहनकर करते थे, लेकिन आजकल ऐसा नहीं है. इसके बावजूद कुछ दिग्गज एक्टरों ने कभी न कभी फिल्मों में महिला का रोल निभाया है. सुनहरे पर्दे के ये रोल दर्शकों को ऐसे भाए कि वे फिल्में सुपरहिट रही हैं.

कुलदीप पंवार | Jul 10, 2025, 08:23 AM IST

1.साड़ी-बिंदी वाली 'आंटी नंबर-1' आज भी आती हैं याद

साड़ी-बिंदी वाली 'आंटी नंबर-1' आज भी आती हैं याद
1

गोविंदा ने अपने करियर में हर किस्म के रोल निभाए हैं, लेकिन 'आंटी नंबर-1' फिल्म में साड़ी-बिंदी लगाकर महिला के रोल को उन्होंने जिस तरह जीवंत किया है. उसे आज भी याद किया जाता है. इसके अलावा गोविंदा ने 'हद कर दी आपने' फिल्म में भी अपनी ही मां और बहन का रोल भी बेहद खूबसूरती से निभाया था.

Advertisement

2.'चाची 420' को भूल सकते हैं क्या आप

'चाची 420' को भूल सकते हैं क्या आप
2

साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज कमल हासन (Kamal Haasan) ने यूं तो हिंदी फिल्मों में गिनती के ही किरदार निभाए हैं, लेकिन उनकी साड़ी-बिंदी वाली एक फिल्म जबरदस्त कमाल की थी. 'चाची 420' की चाची को लोग आज भी याद करते हैं.

3.'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है'

'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है'
3

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachhan) ने भी अपने करियर में बहुत ही अलग-अलग तरह के रोल निभाए हैं. इस दौरान वे एक बार साड़ी-बिंदी से सजी महिला के किरदार में भी दिखाई दिए हैं. उन्होंने यह किरदार निभाया था फिल्म 'लावारिस' के गाने 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है' के दौरान. यह गाना और महिला बने अमिताभ हमेशा के लिए मशहूर हो गए थे.

4.'भाईजान' जब बने थे 'बहन'

'भाईजान' जब बने थे 'बहन'
4

हिंदी सिनेमा के 'भाईजान' सलमान खान (Salman Khan) अपने मसल्स दिखाने के लिए मशहूर हैं, लेकिन एक फिल्म में वे कमनीय काया वाली लड़की भी बने दिखाई दिए थे. भाईजान ने 'बहन' का ये रोल फिल्म 'जानेमन' में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए निभाया था.

5.हमशक्ल की इस महिला को तो नहीं भूले होंगे

हमशक्ल की इस महिला को तो नहीं भूले होंगे
5

बॉलीवुड के 'नवाब' सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी एक बार फिल्मी पर्दे पर लड़की बन चुके हैं. उन्होंने 'हमशक्ल' मूवी में महिला का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्होंने पाउट बनाना भी सीखा था.

6.'ड्रीम गर्ल' तो आपके जेहन से उतरी ही नहीं होगी

'ड्रीम गर्ल' तो आपके जेहन से उतरी ही नहीं होगी
6

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) भी एक नहीं बल्कि कई बार लड़की का किरदार निभा चुके हैं. 'ड्रीम गर्ल' मूवी के दोनों पार्ट में उनका महिला का किरदार बेहद चर्चित रहा है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement