एंटरटेनमेंट
रईश खान | Dec 10, 2025, 10:38 PM IST
1.धुरंधर का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

धुरंधर ने वीकेंड और वीक डेज में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 159.40 करोड़ रुपये कमाए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पूरी दुनिया में लगभग 224.75 का कारोबार कर चुकी है.
2.धुरंधर में कौन-कौन दिग्गज आए नजर

इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आए. इन स्टारकास्ट की फीस की बात करें तो रणवीर सिंह ने सबसे ज्यादा पैसे लिए.
3.रणवीर सिंह ने धुरंधर के लिए कितनी ली फीस?

मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने धुरंधर के लिए सबसे ज्यादा 30 से 50 करोड़ रुपये चार्ज किया. जबकि आधी रकम में पूरी स्टारकास्ट निपट गई. रणवीर के बाद सबसे ज्यादा फीस संजय दत्त ने वसूली.
4.संजय दत्त को मिले ₹10 करोड़

पाकिस्तान पुलिस के चौधरी असलम का किरदार निभा रहे संजय दत्त ने 10 करोड़ रुपये लिए. उनके बाद भारतीय खुफिया एजेंसी के एक मजबूत अधिकारी के रूप में नजर आए आर. माधवन ने 9 करोड़ की फीस ली.
5.Dhurandhar में सबसे ज्यादा इस एक्टर ने बटोरी सुर्खियां

इस फिल्म में सबसे ज्यादा सुर्खियों बटोरने वाले अक्षय खन्ना ने Rs 2.5 करोड़ लिए. अर्जुन रामपाल को उनके रोल के लिए 1 करोड़ रुपये मिले. रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सारा अर्जुन को भी फीस के तौर पर 1 करोड़ रुपये मिले. हालांकि, धुरंधर की स्टारकास्ट की फीस को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई.