Advertisement

Rajpal Yadav की दूसरी पत्नी क्या करती हैं, हाइट के साथ-साथ उम्र में भी 9 साल बड़ी हैं राधा?

Rajpal Yadav Second Wife Radha: चेक बाउंस मामले में फंसे राजपाल यादव की पत्नी राधा उनसे कद में लंबी और उम्र में काफी छोटी हैं. कनाडा की रहने वाली राधा करती हैं, चलिए हम आपको बताते हैं.

Pragya Bharti | Feb 12, 2026, 10:46 AM IST

1.Rajpal Yadav Second Wife

Rajpal Yadav Second Wife
1

दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव ने हाल ही में 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया है. यह मामला साल 2010 की फिल्म 'अता पता लापता' के लिए लिए गए कर्ज से जुड़ा है. जहां एक तरफ राजपाल कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके परिवार, खासकर उनकी पत्नी राधा यादव की चर्चा तेज हो गई है. लोग अब जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी पत्नी क्या करती हैं. तो चलिए इस लेख में हम आपको राधा यादव से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियां देते हैं. 
 

Advertisement

2.कौन हैं राधा यादव?

कौन हैं राधा यादव?
2

राधा यादव, राजपाल यादव की दूसरी पत्नी हैं. वे मूल रूप से कनाडा की रहने वाली हैं. राजपाल और राधा की मुलाकात शूटिंग के दौरान हुई थी. दोनों के बीच प्यार हुआ और 10 मई 2003 को उन्होंने शादी कर ली. 

3.दिलचस्प है हाइट का अंतर

दिलचस्प है हाइट का अंतर
3

अक्सर बॉलीवुड जोड़ियों में पति की हाइट लंबी होती है, लेकिन राजपाल और राधा के मामले में यह उलट है. राजपाल यादव का कद जहां 5 फीट 2 इंच है, वहीं उनकी पत्नी राधा उनसे एक इंच लंबी यानी 5 फीट 3 इंच की हैं.

4.क्या उम्र में भी 9 साल बड़ी हैं राधा?

क्या उम्र में भी 9 साल बड़ी हैं राधा?
4

उम्र के मामले में राजपाल अपनी पत्नी से काफी बड़े हैं. राजपाल अपनी पत्नी राधा से 9 साल बड़े हैं. इन शारीरिक अंतरों के बावजूद दोनों की बॉन्डिंग फिल्म इंडस्ट्री में मिसाल मानी जाती है.
 

5.दूसरी बीवी राधा से 2 बेटियां

दूसरी बीवी राधा से 2 बेटियां
5

राधा और राजपाल की अपनी दो बेटियां हैं- हर्षिता और रेहांशी. राधा से पहले राजपाल की शादी करुणा से हुई थी, जिनका निधन उनकी पहली बेटी ज्योति के जन्म के वक्त हो गया था. दूसरी पत्नी राधा ने न केवल राजपाल का जीवन संवारा बल्कि ज्योति को भी अपनी बेटी की तरह पाला. 
 

6.राजपाल यादव की दूसरी पत्नी क्या करती हैं?

राजपाल यादव की दूसरी पत्नी क्या करती हैं?
6

राजपाल यादव की दूसरी बीवी राधा एक हाउसवाइफ हैं. वे लाइमलाइट से दूर रहकर अपने घर और बच्चों की जिम्मेदारी बखूबी निभाती हैं.
 

7.राजपाल यादव का फिल्मी सफर

राजपाल यादव का फिल्मी सफर
7

राजपाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत छोटे किरदारों से की थी, लेकिन 2000 में आई फिल्म 'जंगल' ने उन्हें रातों-रात पहचान दिला दी. इसके बाद उन्होंने 'भूल भुलैया', 'फिर हेरा फेरी', 'चुप चुप के' और 'भागम भाग' जैसी अनगिनत फिल्मों में अपनी कॉमेडी से दर्शकों को लोटपोट किया. जल्द ही वे 'भूत बंगला' और 'वेलकम टू द जंगल' जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement