Advertisement

Rajpal Yadav की दूसरी पत्नी राधा से उनके कितने बच्चे? जानिए क्या करती हैं छोटे डॉन की 3 बेटियां ज्योति, हर्षिता और रेहांशी

Rajpal Yadav Family: 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल जाने के बाद राजपाल यादव का परिवार सुर्खियों में है. आपको बता दें कि अभिनेता ने 2 शादियां की हैं और वे तीन बेटियों के पिता हैं, जिनसे उनका बेहद गहरा लगाव है. चलिए जानते हैं कि दूसरी बीवी से राजपाल यादव के कितने बच्चे हैं.

Pragya Bharti | Feb 11, 2026, 02:13 PM IST

1.Rajpal Yadav Family

Rajpal Yadav Family
1

मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव इस समय अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं. फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए लिए गए कर्ज को न चुका पाने और चेक बाउंस होने के कारण उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा. इस कानूनी विवाद के बीच उनकी पर्सनल लाइफ की चर्चा हो रही है. बता दें कि पहली बीवी के गुजर जाने के बाद बॉलीवुड के छोटे डॉन ने दूसरी शादी राधा से रचाई थी. राजपाल यादव अपनी पत्नी और बेटियों के साथ काफी खुश रहते हैं. चलिए इस लेख में हम आपको उनकी बच्चियों के बारे में बताते हैं.

Advertisement

2.तीन बेटियों के पिता हैं राजपाल

तीन बेटियों के पिता हैं राजपाल
2

राजपाल यादव की तीन बेटियां हैं- ज्योति, हर्षिता और रेहांशी. राजपाल अक्सर अपनी बेटियों को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताते हैं. वे उन्हें प्यार से मोनी, हनी और रेहू कहकर पुकारते हैं. जेल जाने से पहले दिए गए बयानों में भी उनका अपनी बेटियों के प्रति प्रेम और चिंता साफ नजर आई थी.

3.पहली पत्नी की दुखद कहानी

पहली पत्नी की दुखद कहानी
3

राजपाल यादव की पहली शादी करुणा नाम की महिला से हुई थी. लेकिन यह रिश्ता बेहद दुखद मोड़ पर खत्म हुआ. बड़ी बेटी ज्योति के जन्म के तुरंत बाद करुणा का निधन हो गया. उस समय राजपाल अपने करियर के शुरुआती संघर्ष में थे. उन्होंने अकेले ही ज्योति की परवरिश की.

4.राजपाल यादव की दूसरी पत्नी से कितने बच्चे?

राजपाल यादव की दूसरी पत्नी से कितने बच्चे?
4

करुणा के निधन के बाद राजपाल की जिंदगी में राधा यादव आईं. राधा ने न केवल राजपाल का हाथ थामा, बल्कि उनकी बड़ी बेटी ज्योति को भी सगी मां की तरह प्यार दिया. राधा और राजपाल की दो बेटियां हैं— हर्षिता और रेहांशी. 

5.शानदार बॉन्डिंग और सादगी

शानदार बॉन्डिंग और सादगी
5

सोशल मीडिया पर राजपाल अक्सर अपनी बेटियों के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं. इन तस्वीरों में उनकी बॉन्डिंग देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे एक समर्पित पिता हैं. राजपाल हमेशा से चाहते थे कि उनकी बेटियां लाइमलाइट से दूर एक सामान्य और सुरक्षित माहौल में बड़ी हों, इसलिए वे उन्हें फिल्मी पार्टियों या इवेंट्स में कम ही ले जाते हैं.

6.मुश्किल वक्त में परिवार ही सहारा

मुश्किल वक्त में परिवार ही सहारा
6

जेल जाने से पहले राजपाल काफी भावुक थे. उन्होंने अपनी आर्थिक तंगी का जिक्र करते हुए कहा था कि वे अब अकेले पड़ गए हैं. हालांकि, उनका परिवार और खासकर उनकी बेटियां ही वह वजह हैं, जिनके लिए वे दोबारा संघर्ष करने की हिम्मत जुटा रहे हैं.

7.राजपाल यादव की तीनों बेटियां क्या कर रही हैं?

राजपाल यादव की तीनों बेटियां क्या कर रही हैं?
7

हर्षिता और रेहांशी दोनों फिलहाल अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं और ग्लैमर की दुनिया से पूरी तरह दूर हैं. राजपाल चाहते हैं कि उनकी बेटियां सिंपल और सुरक्षित माहौल में बड़ी हों. वहीं, अभिनेता की सबसे बड़ी बेटी ज्योति की शादी हो चुकी है. उनके पति संदीप यादव इटावा में एक सहकारी बैंक में कैशियर हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement