Advertisement

R Madhavan Weight Loss: रनिंग-एक्सरसाइज नहीं, इस खास तरीके से आर माधवन ने घटाया 21 दिन में 15 किलो वजन

R Madhavan Weight Loss Journey: आर माधवन ने हाल में अपनी जबरदस्त फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन (Transformation) से अपने फैंस का दिल जीत लिया था, इसके लिए माधवन ने रनिंग-एक्सरसाइज नहीं, बल्कि इस खास रूटीन का फाॅलो किया था...

Abhay Sharma | Jul 18, 2025, 11:04 AM IST

1.सिंपल और डिसिप्लिन लाइफस्टाइल (R Madhavan Weight Loss)

सिंपल और डिसिप्लिन लाइफस्टाइल (R Madhavan Weight Loss)
1

आर माधवन ने अपनी फिटमस का राज खोलते हुए बताया कि यह ट्रांसफॉर्मेशन उन्होंने बहुत ही सिंपल और डिसिप्लिन लाइफस्टाइल अपनाकर की हैं, जिसे कोई भी इंसान आसानी से लंबे समय तक बनाए रख सकता है. इसके लिए माधवन ने ये 5 तरीके अपनाए..

Advertisement

2.इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting)

इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting)
2

आर माधवन इंटरमिटेंट फास्टिंग फॉलो करते हैं, जिसमें खाना का टाइम होता है. वह हर दिन शाम 6:45 बजे तक खाना खा लेते थे. दिन के 3 बजे के बाद कुछ नहीं खाते थे. इससे मेटाबॉलिज्म (Metabolism) कंट्रोल में रहा और वजन जल्दी से घटाने लगा. 

3.चलना (Daily Walk)

चलना (Daily Walk)
3

आर माधवन ने बताया कि वजन घटाने के लिए उन्होंने कोई भारी-भरकम एक्सरसाइज नहीं की हैं. बल्कि वो रोज सुबह की वॉक पर जाने लगे. बता दें कि पैदल चलना से न केवल कैलोरी बर्न (calories burn) होती है, बल्कि पेट की चर्बी भी कम होता है. 

4.चबाकर अच्छे से खाना (Properly Chew Food)

चबाकर अच्छे से खाना (Properly Chew Food)
4

आर माधवन ने बताया कि वह खाना खाते हुए अच्छे से चबाकर खाते थे. इससे खाना जल्दी पच जाता है और शरीर को पोषण भी अच्छे से मिलने लगते हैं. कुछ स्टडी के मानें तो धीरे और अच्छे से चबाने से ओवरईटिंग (overeating) कम होती है और वजन तेजी से कम होता है. 

5.पूरी नींद (Better Sleep)

पूरी नींद (Better Sleep)
5

रोज अच्छी नींद को माधवन फिटनेस जर्नी का एक जरूरी हिस्सा मानते हैं. इसके लिए माधवन सोने से 90 मिनट पहले मोबाइल और लैपटॉप से दूरी बनाने लगे, ताकि शरीर और दिमाग को आराम मिल सके. इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है और शरीर फिट रहता है.

6.हेल्दी डाइट और हाइड्रेशन (Eat Healthy And Stay Hydrated)

हेल्दी डाइट और हाइड्रेशन (Eat Healthy And Stay Hydrated)
6

वजन घटाने के लिए आर माधवन भरपूर पानी पीते थे और अपनी डाइट में हरी सब्जियों को एहमियत देते थे, उन्होंने प्रोसेस्ड फूड से दूरी बना ली और ऐसा फूड चुना जिन्हें शरीर आसानी से पचा सकता हैं. यह वजन घटाने में काफी ज्यादा मदद करता है. 

7.आप भी अपना सकते हैं ये तरीका

आप भी अपना सकते हैं ये तरीका
7

अगर आप भी बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं तो इन तरीकों से वजन को काबू में रख सकते हैं, हालांकि इससे पहले एक्सपर्ट्स की राय लेना जरूरी है, ताकि आप किसी तरह के नुकसान से बचे रहें. 
 

8.r madhavan weight loss

r madhavan weight loss
8

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement