एंटरटेनमेंट
Pragya Bharti | Jul 22, 2026, 09:54 AM IST
1.Bollywood Actresses Faced Rejection Over Their Dusky Skin

बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक, रंग-रूप और गोरेपन के प्रति आकर्षण का मुद्दा अक्सर चर्चा में रहता है. ग्लैमर की इस दुनिया में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर भले ही मुकाम हासिल किया हो, लेकिन शुरुआती दौर में उन्हें अपने सांवले (डस्की) रंग की वजह से काफी भेदभाव और मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. शिल्पा शेट्ची-प्रियंका चोपड़ा से लेकर बिपाशा बसु तक, कई बड़ी अभिनेत्रियां इस दर्द का खुलकर इजहार कर चुकी हैं.
2.समीरा रेड्डी का छलका था दर्द

अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके शुरुआती दिनों में उनके सांवले रंग को लेकर उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था. उन्होंने बताया कि उनकी पहली फिल्म में उनके चेहरे और शरीर के रंग को एक जैसा दिखाने के लिए पूरे शरीर पर अलग से मेकअप करना पड़ता था, ताकि वे स्क्रीन पर थोड़ी गोरी नजर आ सकें.
(Image:Wikipedia)
3.शिल्पा शेट्टी का दर्द

शिल्पा शेट्टी भी अपने सांवले रंग के कारण शुरुआती दिनों में आलोचनाओं का शिकार हो चुकी हैं. साल 2007 में रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' जीतने के दौरान भी उन्होंने भद्दे कमेंट्स और रंगभेद के खिलाफ खुलकर अपनी बात रखी थी.
(Image:Wikipedia)
4.बिपाशा बसु

बॉलीवुड की 'बंगाली ब्यूटी' बिपाशा बसु ने कई बार यह बात साझा की है कि मॉडलिंग के दिनों से ही उन्हें अपने सांवले रंग के कारण ताने सुनने पड़े थे.
(Image:Wikipedia)
5.काजोल का अनुभव

अपनी नेचुरल एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली काजोल ने भी एक चैट शो में बताया था कि फिल्मी दुनिया में आने के बाद उन्हें उनके सांवलेपन, वजन और चश्मे को लेकर तरह-तरह के ताने दिए जाते थे. लोग उन्हें अक्सर 'काली' कहकर संबोधित करते थे.
(Image:Wikipedia)
6.प्रियंका चोपड़ा को भी झेलनी पड़ी थीं मुश्किलें

ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा को भी अपने करियर के शुरुआती चरण में डस्की स्किन टोन के कारण ताने सुनने पड़े थे. एक विदेशी पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने स्वीकार किया था कि इंडस्ट्री में उन्हें एक 'डस्की एक्ट्रेस' के रूप में देखा जाता था, जिसकी वजह से उन्हें कई बार असहज स्थितियों का सामना करना पड़ा.
(Image:Wikipedia)