Advertisement

Prabhas की स्पिरिट ही नहीं, इन बड़ी फिल्मों को रिजेक्ट कर अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार चुकी हैं दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone ने साल 2007 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम से डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने कई फिल्में दीं पर कुछ रिजेक्ट भी की हैं.

सौभाग्या गुप्ता | May 28, 2025, 01:53 PM IST

1.Deepika Padukone Talk About Padukone School Of Badminton

Deepika Padukone Talk About Padukone School Of Badminton
1

दीपिका पादुकोण ने मंगलवार को अपने पिता और बैडमिंटन के दिग्गज स्टार प्रकाश पादुकोण का 70वां जन्मदिन मनाया है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की है. इस दौरान उन्होंने प्रेस रिलीज में एक खबर भी शेयर की है, जिसमें बताया गया है कि उनके पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन(PSB) ने अपने संचालन के पहले साल में बेंगलुरु, एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, जयपुर, पुणे, नासिक, मैसूर, पानीपत, देहरादून, उदयपुर, कोयंबटूर, सांगली और सूरत समेत 18 शहरों में 75 से ज्यादा कोचिंग सेंटर स्थापित करके एक उपलब्धि हासिल की है. 

Advertisement

2.Jab Tak Hai Jaan

Jab Tak Hai Jaan
2

शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की जब तक है जान में कटरीना का रोल दीपिका को ऑफर हुआ था. हालांकि डेट्स के कारण ये रोल कटरीना को दे दिया गया था. 

 

3.Kick

Kick
3

सलमान खान की फिल्म किक साल 2014 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म पहले दीपिका पादुकोण को ऑफर हुई थी पर वो बाकी प्रोजेक्ट में बिजी थीं तो उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया. इसके बाद इसमें जैकलीन लीड रोल में नजर आई थीं. 

4.Gangubai Kathiawadi

Gangubai Kathiawadi
4

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाडी हिट रही. आलिया भट्ट ने इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीता था. हालांकि आलिया से पहले भंसाली ने ये रोल दीपिका को ऑफर किया था उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था. 
 

5.Sultan

Sultan
5

2016 की फिल्म सुल्तान एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसे अली अब्बास जफर ने लिखा और निर्देशित किया है. दीपिका को सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था पर वो बिजी थीं और ये उनके हाथ से निकल गई थी.

6.Bajrangi Bhaijaan

Bajrangi Bhaijaan
6

सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान 2015 में रिलीज हुई थी और इसने दुनियाभर में खूब कमाई की थी. खबरों की मानें तो बजरंगी भाईजान में करीना कपूर की जगह पहले दीपिका पादुकोण को कास्ट किया जाना था पर एक्ट्रेस ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था.

Advertisement
Advertisement

Advertisement