Advertisement

OTT Trending Horror Movie: सिर्फ 1 घंटे 47 मिनट में रोंगटे खड़े कर देगी ये हॉरर-थ्रिलर फिल्म, खौफ ऐसा कि थर्रा उठेगी रूह

OTT Trending Horror Thriller Movie: ओटीटी पर ट्रेंड कर रही 1 घंटे 47 मिनट की हॉरर फिल्म अपने सुपरनैचुरल ट्विस्ट से दर्शकों को डराने में कामयाब हो रही है. कमजोर दिल वालों के लिए इसे अकेले देखना नामुमकिन के बराबर है. इस फिल्म को देख आपकी रूह तक कांप उठेगी.

Pragya Bharti | May 20, 2026, 12:50 PM IST

1.Best Horror Thriller Film on OTT

Best Horror Thriller Film on OTT
1

आज के इस डिजिटल दौर में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का क्रेज इतना बढ़ गया है कि हर हफ्ते इस पर ढेरों फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. यही नहीं, इस तरह की फिल्में आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगती हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यहां व्युअर्स के पास अपनी पसंद का कंटेंट चुनने के कई सारे विकल्प मिल जाते हैं. अगर आप भी इन दिनों अपने रोमांचक माहौल बनाने के लिए किसी बेहतरीन हॉरर-थ्रिलर फिल्म तलाश कर रही हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी ही रूह कंपा देने वाली हॉरर मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अकेले देखने के लिए लोहे का जिगर होना चाहिए.

Advertisement

2.सुपरनैचुरल खौफ से भरी है यह फिल्म

सुपरनैचुरल खौफ से भरी है यह फिल्म
2

हम यहां जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह एक बेहतरीन सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर है, जो आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बांधकर रखती है. फिल्म का माहौल और इसका बैकग्राउंड स्कोर दर्शकों को हर पल एक अनजाने डर का एहसास कराता है. यही वजह है कि इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है और हॉरर फिल्मों के शौकीन इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
 

3.क्या है फिल्म की अनोखी कहानी?

क्या है फिल्म की अनोखी कहानी?
3

इस डरावनी फिल्म की कहानी मुख्य रूप से तीन किरदारों यानी रोनी, लैल और प्रियंका के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी में प्यार, रहस्य और परलौकिक शक्तियों का समन्वय मिलता है, जो दर्शकों को बोरियत महसूस नहीं होने देता. फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि जैसे ही आपको लगेगा कि अब सब कुछ बिल्कुल नॉर्मल हो रहा है, तभी कहानी में अचानक खौफनाक ट्विस्ट आता है, जो आपकी रूह को कंपा सकता है. 
 

4.सिर्फ 1 घंटे 47 मिनट का है रोमांच

सिर्फ 1 घंटे 47 मिनट का है रोमांच
4

अक्सर लोग बहुत लंबी फिल्मों से कतराते हैं, लेकिन इस हॉरर-थ्रिलर फिल्म के साथ ऐसा नहीं है. यह फिल्म मात्र 1 घंटे 47 मिनट की है और कम समय होने की वजह से ही मूवी की रफ्तार काफी तेज है. इस फिल्म में आपको कहीं पर भी सुस्ती नहीं दिखेगी. मेकर्स ने बिना किसी फालतू ड्रामे के सीधे मुद्दे और खौफनाक मंजर पर फोकस किया है. यही वजह है कि इस फिल्म का सस्पेंस आखिरी मिनट तक बना रहता है.
 

5.इस हॉरर-थ्रिलर फिल्म का नाम क्या है? जानें रेटिंग

इस हॉरर-थ्रिलर फिल्म का नाम क्या है? जानें रेटिंग
5

जिस मूवी की हम बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं, बल्कि हॉरर थ्रिलर फिल्म 'असेक' (Aseq Movie) है. जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. मशहूर रेटिंग वेबसाइट आईएमडीबी (IMDb) ने इस हॉरर-थ्रिलर फिल्म को 10 में से 5.3 की रेटिंग दी है. सस्पेंस और हॉरर के शौकीनों के लिए यह रेटिंग एक बार फिल्म को आजमाने के लिए काफी है.
 

6.किस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है यह फिल्म?

किस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है यह फिल्म?
6

साल 2023 में रिलीज हुई इस शानदार फिल्म को देखने के लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. अगर आप भी इस खौफ का अनुभव करना चाहते हैं, तो यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखने के लिए उपलब्ध है. तो फिर देर किस बात की, पॉपकॉर्न तैयार रखिए और अपने रिस्क पर इस हॉरर सफर का मजा लीजिए.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement