एंटरटेनमेंट
Pragya Bharti | Feb 11, 2026, 10:48 AM IST
1.OTT Trending Film

ओटीटी की दुनिया में अक्सर बड़े सितारों की फिल्में चर्चा बटोरती हैं, लेकिन कभी-कभी बिना किसी शोर-शराबे के कोई छोटी फिल्म अपनी कहानी से सबको चौंका देती है. कुछ ऐसा ही हो रहा है संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म के साथ. साल 2022 में रिलीज हुई यह फिल्म इन दिनों नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग मूवीज की लिस्ट में शामिल है. ये क्राइम थ्रिलर मूवी ऐसी है कि इसे देखते ही रूह कांप जाएंगी.
2.एक 'परफेक्ट मर्डर' की खौफनाक दास्तान

109 मिनट की यह फिल्म एक मिडिल क्लास बुजुर्ग दंपति (संजय मिश्रा और नीना गुप्ता) की कहानी है. अपने इकलौते बेटे की अमेरिका में पढ़ाई के लिए वे एक स्थानीय साहूकार से कर्ज लेते हैं. समय पर कर्ज न चुका पाने के कारण साहूकार उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर देता है. अपमान की इंतहा होने पर यह सीधा-साधा जोड़ा कानून हाथ में लेने पर मजबूर हो जाता है.
3.सस्पेंस जो आपको अंत तक बांधे रखेगा

फिल्म की खूबसूरती इसकी सादगी और अचानक आने वाले ट्विस्ट में है. मर्डर करने के बाद एक आम इंसान उस अपराध को कैसे छुपाता है और पुलिस की आंखों में धूल झोंकता है, यही इस फिल्म का मुख्य आकर्षण है. संजय मिश्रा ने एक लाचार पिता और एक शातिर अपराधी के बीच के द्वंद्व को बखूबी पर्दे पर उतारा है.
4.क्या है फिल्म का नाम?

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह है- वध, जिसकी लोकप्रियता का प्रमाण इसकी 7.2/10 की IMDb रेटिंग है. बिना किसी भारी-भरकम एक्शन या वीएफएक्स के, यह फिल्म केवल अपने स्क्रीनप्ले और अदाकारी के दम पर बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों में गिनी जाती है. फिल्म 'वध' को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों ने भी खूब सराहा है.
5.'वध 2' की रिलीज ने बढ़ाई इस फिल्म की डिमांड

अचानक इस पुरानी फिल्म के ट्रेंड होने की एक बड़ी वजह इसका सीक्वल है. 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में 'वध 2' रिलीज हो चुकी है. सीक्वल की चर्चाओं ने दर्शकों को मजबूर कर दिया कि वे पहले पार्ट को दोबारा देखें या जिन्होंने नहीं देखा है, वे इसकी कहानी को समझ सकें.
6.नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की कमाल जुगलबंदी

नीना गुप्ता ने एक ममतामयी मां और मजबूत पत्नी का किरदार निभाया है, जो हर मुश्किल में अपने पति के साथ खड़ी रहती है. इन दोनों अनुभवी कलाकारों की जुगलबंदी ने 109 मिनट की इस फिल्म को एक 'मस्ट वॉच' मूवी बना दिया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से