एंटरटेनमेंट
Pragya Bharti | Jan 10, 2026, 02:33 PM IST
1.5 Horror Comedy Thriller Film on OTT

OTT Release This Week: जनवरी का यह हफ्ता ओटीटी प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है. नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और जियो सिनेमा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने वाली हैं. अगर आप भी वीकेंड पर बिंज-वॉच करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह पूरी लिस्ट आपके काम आ सकती है.
2.De De Pyar De 2 Movie

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की सुपरहिट फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. जहां पहले भाग में रकुल के पिता की भूमिका में आर. माधवन थे, वहीं इस बार अनिल कपूर ससुर के किरदार में अजय देवगन की मुश्किलें बढ़ाते नजर आएंगे. यह एक फैमिली कॉमेडी ड्रामा है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा. इसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.
3.फ्रीडम एट मिडनाइट सीजन 2

अगर आपको हिस्टोरिकल ड्रामा पसंद है, तो आपके लिए फ्रीडम एट मिडनाइट सीजन 2 भी रिलीज हो गया है. इस सीरीज में भारत के विभाजन के बाद की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति को दिखाया गया है. इस सीरीज को देखने के लिए आप SonyLIV पर विजिट करें.
4.His and Hers Movie

हिज एंड हर्स नामक साइकोलॉजिकल थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. ये सीरीज एलिस फीनी के बेस्टसेलर की नॉवेल पर आधारित है. इस सीरीज में क्राइम को लेकर दिखाया गया है कि कैसे किसी क्राइम के बारे में पहले से सोचकर, इसके सच को तोड़-मरोड़ किया जा सकता है.
5.Akhanda 2 Movie

इस हफ्ते आपको अखंडा 2- थांडवम भी OTT पर स्ट्रीम करने का मौका मिला है, जो नंदमुरी बालकृष्ण की एक्शन-ड्रामा फिल्म है. जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है. यह फिल्म 9 जनवरी को रिलीज हो चुकी है.
6.Honeymoon se Hatya

क्राइम थ्रिलर के शौकीनों के लिए इस हफ्ते एक ऐसी सीरीज आ रही है जो 'हनीमून' के रोमांटिक सफर को 'मर्डर मिस्ट्री' में बदल देती है. इसकी कहानी सस्पेंस और ट्विस्ट से भरी है, जहां हर किरदार संदेह के घेरे में होता है. आपको बता दें कि 'हनीमून से हत्या: व्हाई विमेन किल' जैसी सीरीज ZEE5 पर रिलीज हुई है, जो मेरठ में हुए भयानक 'नीला ड्रम' हत्याकांड पर आधारित है. अगर आपको 'एंड्रयू' शैली की फिल्में पसंद हैं, तो इसे बिल्कुल मिस न करें.
7.The NIght Managers Season 2

JioHotstar पर वेपन्स रिलीज हो गई है, जो कि एक हॉरर मिस्ट्री फिल्म है. इसके अलावा वेब सीरीज द नाइट मैनेजर सीजन 2 और द पिट सीजन 2 जैसे शो भी आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. ये फिल्म अलग-अलग जॉनर्स में आपको मनोरंजन का मौका देते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से