Advertisement

'O Romeo' का नहीं हो रहा इंतजार? तो OTT पर अभी देख डालें अंडरवर्ल्ड की ये 5 खूंखार फिल्में, कांप जाएगी रूह

O Romeo Like Top 5 Bollywood Movies: खट्टर की फिल्म 'ओ रोमियो' की रिलीज से पहले अंडरवर्ल्ड की खूंखार दुनिया देखनी है, तो सत्या, गैंग्स ऑफ वासेपुर और वास्तव जैसी 5 कल्ट फिल्मों को ओटीटी पर देख सकते हैं.

Pragya Bharti | Jan 23, 2026, 11:37 AM IST

1.Top 5 Bollywood Movies Based On Underworld

Top 5 Bollywood Movies Based On Underworld
1

 बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टर ड्रामा का एक अलग ही क्रेज रहा है. 'ओ रोमियो' भी इसी जॉनर की एक आधुनिक पेशकश है. ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर स्टारर 'ओ रोमियो' को लेकर सिनेप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है. यह फिल्म अंडरवर्ल्ड और अपराध की एक नई प्रेम कहानी पेश करने वाली है. अगर आप इस फिल्म की रिलीज का इंतजार करते-करते बोर हो रहे हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं अपराध की दुनिया की 5 ऐसी फिल्में, जो आपको अंत तक देखने पर मजबूर करेंगे.

Advertisement

2.Satya- SonyLIV

Satya- SonyLIV
2

राम गोपाल वर्मा की यह फिल्म अंडरवर्ल्ड सिनेमा की 'बाइबल' मानी जाती है. 'सत्या' ने दिखाया कि कैसे एक साधारण इंसान अपराध की गलियों में खो जाता है. भीखू म्हात्रे का किरदार और 'मुंबई का किंग कौन' वाला डायलॉग आज भी रोंगटे खड़े कर देता है.

3.Gangs of Wasseypur- Netflix

Gangs of Wasseypur- Netflix
3

अगर आप गैंगवार और कोयला माफिया की असली और कच्ची कहानी देखना चाहते हैं, तो अनुराग कश्यप की इस फिल्म का कोई मुकाबला नहीं है. वफादारी, बदला और सत्ता की यह लड़ाई कई पीढ़ियों तक चलती है. इसका हर किरदार अपने आप में एक मिसाल है.

4.Vaastav- Netflix_ YouTube

Vaastav- Netflix_ YouTube
4

संजय दत्त की इस फिल्म ने 'पचास तोला' के साथ अंडरवर्ल्ड के मानवीय और विनाशकारी पहलू को दिखाया. एक मध्यमवर्गीय लड़के का गलती से अपराधी बनना और फिर उसका अंत, यह कहानी आपको झकझोर कर रख देगी. संजू बाबा की बेहतरीन एक्टिंग इसे मस्ट-वॉच बनाती है.

5.Once Upon a Time in Mumbaai- Prime Video

Once Upon a Time in Mumbaai- Prime Video
5

यह फिल्म 70 के दशक के मुंबई की याद दिलाती है. हाजी मस्तान और दाऊद इब्राहिम जैसे किरदारों से प्रेरित यह कहानी स्टाइल, डायलॉग और एक्शन का बेहतरीन मिश्रण है. सुल्तान मिर्जा के रूप में अजय देवगन की एक्टिंग आपका दिल जीत लेगी.

6.D Company on OTT

D Company on OTT
6

अंडरवर्ल्ड की बारीकियों और दाऊद इब्राहिम के उदय को देखने के लिए यह फिल्म एक डॉक्यूमेंट्री जैसा अनुभव देती है. 'ओ रोमियो' देखने से पहले अपराध जगत की राजनीति को समझने के लिए यह एक अच्छी फिल्म है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement