एंटरटेनमेंट
सौभाग्या गुप्ता | May 17, 2025, 05:11 PM IST
1.Nandini Gupta in Miss World 2025

नंदिनी गुप्ता इस बार मिस वर्ल्ड में भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं. इसका फिनाले 31 मई को होगा. ऐसे में सबकी नजरें बस नंदिनी पर टिकी हुई हैं.
2.About Nandini Gupta

नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं. उनका जन्म 2003 में हुआ था. उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है. नंदिनी बचपन से ही मॉडलिंग करना चाहती थीं.
3.Nandini Gupta won Femina Miss India 2023

2023 में हुए 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में मिस इंडिया 2023 का ताज नंदिनी ने अपने नाम किया था. उस समय उनकी उम्र 19 साल थी.
4.Nandini Gupta at Miss World 2025 opening ceremony

72वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट 13 मई को हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में एक शानदार उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ था. भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए, फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 नंदिनी गुप्ता ने पारंपरिक भारतीय परिधान में शान बिखेरते हुए उद्घाटन समारोह में सुर्खियां बटोरी थीं.