एंटरटेनमेंट
Abhay Sharma | Aug 13, 2025, 04:37 PM IST
1.KBC के पहले सीजन का सवाल

KBC के पहले सीजन में करोड़पति बने शख्स से सवाल पूछा गया कि भारतीय संविधान निम्नलिखित में से किसे संसद की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति देता है? A. सॉलिसिटर जनरल B. अटॉर्नी जनरल C. कैबिनेट सचिव D. मुख्य न्यायाधीश- सही उत्तर - B. अटॉर्नी जनरल
2.करोड़ों की धनराशि के साथ मिलेंगी ये चीजें

इस बार केबीसी विजेता के लिए इनामों का दायरा भी काफी बढ़ा दिया गया है. धनराशि के अलावा, अब प्रतियोगियों को खेल की शुरुआत को और खास बनाने के लिए प्रतियोगियों को कल्याण ज्वेलर्स की तरफ से सोने का सिक्का भेंट किया जा रहा है.
यदि कोई प्रतियोगी 1 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचता है या उसे पार करता है, तो उसे इनाम में एक शानदार एसयूवी कार दी जाएगी. इसके आलावा, जीत के अनुसार धनराशि भी दी जाएगी.
3.केबीसी गेम में ‘Google Gemini’ की दस्तक

इस आधुनिक दौर में केबीसी ने तकनीक के साथ बड़ा कदम उठाया है. इस सीजन में Google Gemini को आधिकारिक एआई साथी के रूप में जोड़ा गया है. शो में आने वाले प्रतियोगी अब इस एआई टूल की मदद से हॉटशीट के सफर की तैयारी, मॉक टेस्ट और कठिन सवालों के अभ्यास के लिए रणनीति बनाते नजर आ रहे हैं.
4.KBC के सीजन 6 का सवाल

KBC के सीजन 6 का सवाल - दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी K2 पर सफलतापूर्वक चढ़ने वाली पहली महिला कौन हैं? A. जुन्को ताबेई B. वांडा रुटकीविक्ज़ C. तामे वतनबे D. चैंटल मौदुइट सही जवाब - B. वांडा रुटकीविक्ज़, इसके अलावा एक सवाल इंदिरा गांधी और जुल्फिकार अली भुट्टो के बीच 1972 की ऐतिहासिक भारत-पाक वार्ता शिमला में किस स्थान पर हुई थी? A. वाइसरीगल लॉज B. गॉर्टन कैसल C. बार्न्स कोर्ट D. सेसिल होटल सही उत्तर - C. बार्न्स कोर्ट
5.खेल के बीच 2 अन्य लाइफलाइन कमाने का मौका

भले ही शुरुआत में दो लाइफलाइन्स मिल रही हैं. खेल आगे बढ़ने के साथ खिलाड़ियों के पास राहत का भी प्रावधान है. जैसे-जैसे प्रतियोगी सही जवाब देकर तय पड़ावों को पार करेंगे, उन्हें अपनी तीसरी और चौथी लाइफलाइन अनलॉक करने का शानदार मौका मिलता जाएगा. यानी आप खेल जीतकर अपनी खोई हुई ताकत वापस पा सकते हैं.
6.अब शुरुआत में मिलेंगी केवल 2 लाइफलाइन

हॉटशीट पर बैठकर गेम खेलने वाले प्रतियोगियों के लिए नियमों में यह सबसे बड़ा फेरबदल किया गया है. आमतौर पर शुरुआत से ही चार लाइफलाइन मिल जाती थीं, पर इस सीजन के शुरुआती दौर में खिलाड़ियों को सिर्फ 2 लाइफलाइन- ऑडियंस पोल और संकेत ही दी जा रही हैं.
7.‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ की जगह आया बजर सिस्टम

केबीसी के इतिहास में अब तक हॉटशीट तक पहुंचने के लिए प्रतियोगियों को ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ के तहत चार विकल्पों को सही क्रम में लगाना होता था. लेकिन इस बार इस पारंपरिक नियम को अलविदा कह दिया गया है.
बजर बट्टू की शुरुआत: इस बार हॉटशीट पर बैठने की रेस उंगलियों की तेजी के बजाय 'बजर' पर टिकी है. इसके अनुसार, अब खेल की शुरुआत में स्क्रीन पर आने वाले सवाल का जो प्रतियोगी सबसे पहले बजर दबाएगा, उसे जवाब देने का पहला मौका मिलेगा.
गलत जवाब पर ट्विस्ट: अगर पहले प्रतियोगी का उत्तर गलत होता है, तो मौका दूसरे और फिर तीसरे नंबर पर बजर दबाने वाले को मिलेगा. यदि तीसरा खिलाड़ी भी चूक जाता है, तो वह सवाल ही रद्द कर नया प्रश्न लाया जाएगा.