Advertisement

KBC 18: कौन बनेगा करोड़पति 18 में हुए ये 5 धमाकेदार बदलाव, क्या पिछले सीजन से अलग होगा इस बार का खेल?

KBC 18 New Rules and Updates: 'कौन बनेगा करोड़पति 18' इस बार बिल्कुल नए अंदाज में लौट आया है. फास्टेस्ट बजर फर्स्ट, शुरुआती दौर में कम लाइफलाइंस, एआई साथी गूगल जेमिनी और शानदार इनामों जैसे 5 बड़े बदलावों के बारे में विस्तार से जानें.

Pragya Bharti | Aug 12, 2026, 02:33 PM IST

1.कौन बनेगा करोड़पति 18 में क्या-क्या बदला?

कौन बनेगा करोड़पति 18 में क्या-क्या बदला?
1

सोमवार से शुक्रवार हर घर के ड्राइंग रूम में टीवी स्क्रीन पर टकटकी लगाए बैठने वाले दर्शकों के लिए खुशखबरी है. टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय और ज्ञान का महामंच कहे जाने वाला शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) अपने 18वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर चुका है. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सधे हुए अंदाज और बुलंद आवाज के साथ शुरू हुए इस नए सीजन में खेल का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है.
यदि आप भी इस बार हॉटशीट तक पहुंचने का ख्वाब देख रहे हैं या इस शो के मुरीद हैं, तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि इस बार मेकर्स ने नियमों में कौन-से 5 बड़े बदलाव किए हैं, जो इसे पिछले सभी सीजन से काफी अलग बनाते हैं.

Advertisement

2.‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ की जगह आया बजर सिस्टम

‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ की जगह आया बजर सिस्टम
2

केबीसी के इतिहास में अब तक हॉटशीट तक पहुंचने के लिए प्रतियोगियों को ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ के तहत चार विकल्पों को सही क्रम में लगाना होता था. लेकिन इस बार इस पारंपरिक नियम को अलविदा कह दिया गया है.

बजर बट्टू की शुरुआत: इस बार हॉटशीट पर बैठने की रेस उंगलियों की तेजी के बजाय 'बजर' पर टिकी है. इसके अनुसार, अब खेल की शुरुआत में स्क्रीन पर आने वाले सवाल का जो प्रतियोगी सबसे पहले बजर दबाएगा, उसे जवाब देने का पहला मौका मिलेगा.

गलत जवाब पर ट्विस्ट: अगर पहले प्रतियोगी का उत्तर गलत होता है, तो मौका दूसरे और फिर तीसरे नंबर पर बजर दबाने वाले को मिलेगा. यदि तीसरा खिलाड़ी भी चूक जाता है, तो वह सवाल ही रद्द कर नया प्रश्न लाया जाएगा.

3.अब शुरुआत में मिलेंगी केवल 2 लाइफलाइन

अब शुरुआत में मिलेंगी केवल 2 लाइफलाइन
3

हॉटशीट पर बैठकर गेम खेलने वाले प्रतियोगियों के लिए नियमों में यह सबसे बड़ा फेरबदल किया गया है. आमतौर पर शुरुआत से ही चार लाइफलाइन मिल जाती थीं, पर इस सीजन के शुरुआती दौर में खिलाड़ियों को सिर्फ 2 लाइफलाइन- ऑडियंस पोल और संकेत ही दी जा रही हैं.

4.खेल के बीच 2 अन्य लाइफलाइन कमाने का मौका

खेल के बीच 2 अन्य लाइफलाइन कमाने का मौका
4

भले ही शुरुआत में दो लाइफलाइन्स मिल रही हैं. खेल आगे बढ़ने के साथ खिलाड़ियों के पास राहत का भी प्रावधान है. जैसे-जैसे प्रतियोगी सही जवाब देकर तय पड़ावों को पार करेंगे, उन्हें अपनी तीसरी और चौथी लाइफलाइन अनलॉक करने का शानदार मौका मिलता जाएगा. यानी आप खेल जीतकर अपनी खोई हुई ताकत वापस पा सकते हैं.

5.केबीसी गेम में ‘Google Gemini’ की दस्तक

केबीसी गेम में ‘Google Gemini’ की दस्तक
5

इस आधुनिक दौर में केबीसी ने तकनीक के साथ बड़ा कदम उठाया है. इस सीजन में Google Gemini को आधिकारिक एआई साथी के रूप में जोड़ा गया है. शो में आने वाले प्रतियोगी अब इस एआई टूल की मदद से हॉटशीट के सफर की तैयारी, मॉक टेस्ट और कठिन सवालों के अभ्यास के लिए रणनीति बनाते नजर आ रहे हैं.
 

6.करोड़ों की धनराशि के साथ मिलेंगी ये चीजें

करोड़ों की धनराशि के साथ मिलेंगी ये चीजें
6

इस बार केबीसी विजेता के लिए इनामों का दायरा भी काफी बढ़ा दिया गया है. धनराशि के अलावा, अब प्रतियोगियों को खेल की शुरुआत को और खास बनाने के लिए प्रतियोगियों को कल्याण ज्वेलर्स की तरफ से सोने का सिक्का भेंट किया जा रहा है.
यदि कोई प्रतियोगी 1 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचता है या उसे पार करता है, तो उसे इनाम में एक शानदार एसयूवी कार दी जाएगी. इसके आलावा, जीत के अनुसार धनराशि  भी दी जाएगी.

Advertisement
Advertisement
Advertisement