एंटरटेनमेंट
Pragya Bharti | Apr 10, 2026, 03:51 PM IST
1.Katrin Kaif Song History

बॉलीवुड की 'डांसिंग क्वीन' कैटरीना कैफ अपनी मेहनत और लगन के लिए जानी जाती हैं. उनके करियर में कई सुपरहिट गाने हैं, लेकिन साल 2013 में आई फिल्म 'धूम 3' का एक गाना जो आज भी एक मास्टरपीस माना जाता है. हाल ही में इस गाने की कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि इस गाने को परफेक्ट बनाने के लिए कैटरीना ने किस हद तक संघर्ष किया था. पूरे
2.डेढ़ महीने की कठोर रिहर्सल

शक्ति मोहन ने बताया कि इस गाने के लिए कैटरीना कैफ ने करीब 1.5 महीने तक लगातार प्रैक्टिस किया था. अक्सर बड़े गानों में स्टार्स कठिन स्टेप्स के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कैटरीना ने जिद की थी कि वह ज्यादातर डांस स्टेप्स खुद ही करेंगी. केवल कुछ बेहद जोखिम भरे स्टंट्स के लिए ही फ्रांस से एक प्रोफेशनल बॉडी डबल को बुलाया गया था.
3.चोटिल होने के बाद भी नहीं मानी हार

कैटरीना इस गाने के प्रति इतनी समर्पित थीं कि उन्होंने मुश्किल 'बैक बेंडिंग' और फ्लोर स्टेप्स खुद किए. शक्ति मोहन के अनुसार, "शूटिंग के दौरान कैटरीना के पूरे शरीर पर चोट के निशान और नील पड़ गए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी." उनकी इसी मेहनत का नतीजा था कि गाने के हर स्टेप में गजब की ऊर्जा और लचीलापन नजर आया.
4.637 मिलियन व्यूज के साथ यूट्यूब पर बनाया रिकॉर्ड

सुनिधि चौहान की दमदार आवाज और कैटरीना के शानदार मूव्स ने इस गाने को हिट बना दिया. आज 13 साल बाद भी यूट्यूब पर इस गाने को 637 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
5.कैटरीना के इस गाने में पूरे शरीर पर लगी थी चोट

कैटरीना कैफ के जिस गाने की बात हम कर रहे हैं, वह है- 'कमली' सॉन्ग, जिसने न केवल कैटरीना के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि बॉलीवुड में डांस के स्तर को भी ऊपर उठाया.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से