एंटरटेनमेंट
Pragya Bharti | Feb 21, 2026, 04:08 PM IST
1.Horror Film on OTT

आजकल दर्शकों के बीच कॉमेडी और एक्शन के साथ-साथ हॉरर-थ्रिलर फिल्मों का क्रेज तेजी से बढ़ा है. सस्पेंस, डरावनी आवाजें और अचानक सामने आने वाले साये दिल की धड़कनें तेज कर देते हैं. अगर आप भी खुद को मजबूत जिगरे वाला समझते हैं और डरावनी वेब सीरीज या फिल्में ढूंढ रहे हैं, तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये 5 फिल्में आपके लिए 'परफेक्ट' चॉइस हैं. लेकिन सावधान! इन्हें अकेले देखने पर आपके पसीने छूट सकते हैं.
2.Under The Shadow

साल 2016 में आई यह फिल्म युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है. कहानी एक मां और बेटी की है, जो युद्ध की विभीषिका के बीच एक अपार्टमेंट में फंसी हुई हैं. जल्द ही मां को अहसास होता है कि युद्ध के खतरों से कहीं ज्यादा भयानक वो 'साया' है, जिसने उसकी बेटी को अपने शिकंजे में ले लिया है. इसे IMDb पर 6.8 की शानदार रेटिंग मिली है.
3.Sister Death

2023 में रिलीज हुई यह स्पेनिश हॉरर मिस्ट्री फिल्म चर्च और नन की रहस्यमयी दुनिया को दिखाती है. फिल्म का हर सीन आपको डर का अहसास कराएगा. पाको प्लाजा द्वारा निर्देशित यह फिल्म खौफ और रहस्य का ऐसा ताना-बना बुनती है कि आप अंत तक स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाएंगे. IMDb रेटिंग: 5.7.
4.The Uninvited

हॉरर और मिस्ट्री का बेहतरीन मिश्रण है 'द अनइनवाइटेड'. फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है जो लंबे समय तक मानसिक अस्पताल में रहने के बाद घर लौटती है. लेकिन घर वापसी के साथ ही उसके साथ ऐसी डरावनी घटनाएं घटने लगती हैं, जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगी. IMDb रेटिंग: 6.3.
5.The Uninvited

हॉरर और मिस्ट्री का बेहतरीन मिश्रण है 'द अनइनवाइटेड'. फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है जो लंबे समय तक मानसिक अस्पताल में रहने के बाद घर लौटती है. लेकिन घर वापसी के साथ ही उसके साथ ऐसी डरावनी घटनाएं घटने लगती हैं, जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगी. IMDb रेटिंग: 6.3.
6.Day Shift

अगर आप हॉरर के साथ एक्शन के शौकीन हैं, तो जैमी फॉक्स स्टारर 'डे शिफ्ट' जरूर देखें. यह फिल्म वैम्पायर हंटिंग पर आधारित है. फिल्म में एक पिता अपनी बेटी के लिए खौफनाक स्थितियों से गुजरता है. इसमें स्विमिंग पूल वाले कुछ सीन इतने डरावने हैं कि आप सहम जाएंगे. IMDb रेटिंग: 6.1.
7.The Conference

यह एक 'हॉरर कॉमेडी' फिल्म है, लेकिन इसे हल्के में लेने की गलती न करें. एक सुनसान जंगल में आयोजित कॉन्फ्रेन्स कैसे कत्लेआम और दहशत में बदल जाती है, यही इस फिल्म की जान है. 1 घंटा 40 मिनट की यह फिल्म आपके दिमाग को हिलाकर रख देगी. IMDb रेटिंग: 5.7.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से