एंटरटेनमेंट
1.असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर शुरुआत

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी. कई एडवरटाइजमेंट्स में बतौर मॉडल काम करने के बाद वह करण जौहर की फिल्म माई नेम इज खान में उनके असिस्टेंट डायरेक्टर बने थे. यहीं से उन्हें बतौर एक्टर लॉन्च होने का ब्रेक मिला. इसके बाद साल 2012 में करण जौहर ने ही उन्हें अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईय़र के जरिए बॉलीवुड में बतौर हीरो लॉन्च किया था.
2.रग्बी खेलना है पसंद

सिद्धार्थ मल्होत्रा को खेलों में खासी दिलचस्पी है. रग्बी उनका फेवरेट स्पोर्ट्स है. बेशक वह एक फूड लवर भी हैं और उन्हें जलेबा, गाजर का हलवा जैसी स्वीट डिशेज खाना भी बहुत पसंद है, फिर भी वह अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखते हैं. हमेशा किसी ना किसी स्पोर्ट्स में भी सक्रिय रहते हैं.
3.प्रियंका चोपड़ा के साथ डेब्यू

ये जानकर कई लोगों को हैरानी हो सकती है, लेकिन सच ये है कि सिद्धार्थ स्टूडेंट ऑफ द ईयर नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म फैशन से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे. जिस साल फैशन की शूटिंग शुरू होने वाली थी उसी साल वह दो मॉडलिंग इवेंट्स में जीते थे और कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक वह फिल्म के लिए आगे नहीं बढ़ सकते थे. अगर ऐसा हुआ होता तो सिर्फ 16 साल की उम्र में सिद्धार्थ का बॉलीवुड डेब्यू हो गया होता. हालांकि इसके बावजूद भी आज वह एक अलग मुकाम बना चुके हैं.
4. स्कैचिंग का भी है शौक

सिद्धार्थ फिटनेस फ्रीक भी हैं. डांस भी अच्छा करते हैं. एक्टिंग स्किल तो है ही खास, लेकिन वह कलाकारी भी अच्छी करते हैं. उन्हें डूडलिंग और स्कैचिंग का भी काफी शौक है. उनके बारे में बताया जाता है कि वह अक्सर कार्टून स्कैचिंग करते रहते हैं, जो कि किसी प्रोफेशनल सरीखी ही होती है.
5.विदेशों में बतौर मॉडल बनाई पहचान

बॉलीवुड में एंट्री से पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा मॉडलिंग की दुनिया में आए थे और एक सफल मॉडल थे. वह पेरिस, मिलान, न्यूयॉर्क जैसी फैशन कैपिटल्स में भी अपनी मॉडलिंग का जादू चला चुके हैं. उन्होंने इंटरनेशनल डिजाइनर (Robert Cavalli)रॉबर्ट केवेली के साथ भी किया है. जल्द ही वह फिल्म योद्धा में नजर आने वाले हैं. इसकी शूटिंग शुरू हो गई है.