एंटरटेनमेंट
ऋतु सिंह | Jul 09, 2025, 08:32 AM IST
1.मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेरावत ने भी अपने बॉडी का बीमा करवाया था. मल्लिका ने पूरे बॉडी पार्ट्स का ही इंश्योरेंस करवा रखा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 50 करोड़ रुपये का उन्होंने बीमा कराया है.
2.जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम ने अपने शरीर में हिप्स का 10 करोड़ रुपये बीमा करवा रखा है. दोस्ताना फिल्म में काफी हैंडसम लगने वाले जॉन ने अपने हिप्स का बीमा करवा लिया था.
3.मारिया कैरी

अपनी आवाज़ और बुलंद आवाज़ के लिए दुनियाभर में मशहूर मारिया कैरी ने अपनी आवाज़ और पैरों का करीब 70 मिलियन डॉलर का बीमा करवाया है. रोलिंग स्टोन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बीमा इसलिए करवाया गया है ताकि किसी भी तरह की शारीरिक क्षति होने पर उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके.
4.जेनिफर लोपेज

इसी तरह अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री जेनिफर लोपेज का मामला और भी चौंकाने वाला है. वैनिटी फेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपने शरीर का 300 मिलियन डॉलर यानी करीब 2500 करोड़ रुपए का बीमा कराया है. इसे दुनिया का सबसे महंगा पर्सनल इंश्योरेंस माना जाता है. कहा जाता है कि उनका शरीर और परफॉरमेंस स्टाइल उनकी ब्रांड वैल्यू का बड़ा हिस्सा है. इसलिए किसी भी तरह की चोट का सीधा असर उनके करियर पर पड़ सकता है.
5.अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन को पूरी दुनिया में उनकी एक्टिंग और आवाज के लिए जाना जाता है. एक अच्छे एक्ट में उनकी आवाज ही काफी है, इसलिए अमिताभ ने अपनी आवाज का बीमा करवा रखा है. 350 करोड़ रुपये कमाए 120 करोड़ रुपये का कर लगा था.
6.डेविड बेकहम

इनमें सबसे बड़ा नाम मशहूर इंग्लिश फुटबॉलर डेविड बेकहम का है, जिन्होंने अपने पैरों का करीब 195 मिलियन डॉलर यानी करीब 1600 करोड़ रुपए का बीमा करवाया था. चूंकि उनके करियर की पहचान और सफलता उनके पैरों से जुड़ी हुई है, इसलिए किसी भी तरह की चोट या गंभीर दुर्घटना की स्थिति में उनके करियर को बड़ा नुकसान हो सकता है. इसी आशंका को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इतना महंगा बीमा करवाया था.
7.सानिया मिर्जा

सानिया मिर्जा ने भी अपने शरीर के एक खास अंग का बीमा कराया है. सानिया ने हाथ का बीमा कराया है, लेकिन इनकी बीमा कितने का है इसकी जानकारी नहीं है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.